गुजरात

Road Accident : आप नेता समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत, सड़क पर ही बीछ गई लाशें, देखकर कांप उठे लोग

मोरबी : गुजरात के मोरबी जिले में एक कार की डंपर ट्रक से टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। हलवद पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे मोरबी-हलवद राजमार्ग पर चरडवा गांव के पास हुआ। उस समय डंपर ट्रक सड़क पार कर रहा था, तभी कार उससे जा टकराई।

दुर्घटना के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को बाहर निकालने के लिए मशीन की मदद लेनी पड़ी। अधिकारी ने बताया कि कार में कुल सात लोग सवार थे। इनमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने राजकोट के एक अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात दम तोड़ दिया। दो घायलों को गंभीर हालत में राजकोट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों में परेश धाधेया (24) भी शामिल हैं, जो पहले एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गए थे और उन्हें भालवद तालुका के रांचोरगढ़ से अस्पताल ले जाया जा रहा था। अन्य मृतकों की पहचान प्रेमजी धाधेया (आम आदमी पार्टी के तालुक पंचायत सदस्य), सुरेश सिरोया (47), वीराम धाधेया (28) और भरत धाधेया (39) के रूप में हुई है।

What's your reaction?

Related Posts

1 of 3