ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा सरकार ने पूरा किया अपना वादा …. 1 जून से मिलेगा महिलाओं को इस योजना का फायदा, पूरी करनी होंगे ये मामूली शर्तें..

कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने एक जून से राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की अधिसूचना जारी की है। यह योजना महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने और सार्वजनिक परिवहन तक उनकी पहुंच में सुधार लाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। राज्य परिवहन विभाग द्वारा 21 मई को जारी अधिसूचना के अनुसार, पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार द्वारा संचालित कम और लंबी दूरी की बसों में महिला यात्रियों को मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा। परिवहन विभाग की अधिसूचना में कहा गया है कि संबंधित बीडीओ या एसडीओ कार्यालयों के माध्यम से आवेदन करने पर सभी पात्र महिलाओं को क्यूआर कोड, फोटो और लाभार्थी विवरण वाला एक स्मार्ट कार्ड जारी किया जाएगा।

इसमें कहा गया है कि राज्य की महिलाओं को आधार कार्ड, मतदाता फोटो पहचान पत्र, वीबी-जी राम जी रोजगार कार्ड, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, फोटो सहित पेंशन दस्तावेज, केंद्र/राज्य सरकार/पीएसयू का पहचान पत्र, स्कूलों/कॉलेजों/विश्वविद्यालयों द्वारा जारी पहचान पत्र जैसे सहायक दस्तावेजों के आधार पर स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे। अधिसूचना में कहा गया है कि स्मार्ट कार्ड जारी होने तक, महिला यात्रियों को वैध फोटो पहचान दस्तावेजों को प्रस्तुत करने पर इस सुविधा का लाभ उठाने की अनुमति होगी।

बांग्लादेश में बवाल, निकाली गई रैली

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में शुक्रवार को भारत-विरोधी जुलूस निकाला गया है। यह जुलूस जुमे की नमाज के बाद निकाला गया, जिसका नेतृत्व इस्लामी कट्टरपंथी संगठनों और दक्षिणपंथी रुझान वाले दलों ने किया। सैकड़ों की तादाद में लोग ढाका की सड़कों पर निकले और भारत विरोधी नारेबाजी करते हुए कई आरोप लगाए। जुलूस में शामिल लोगों ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में मुस्लिमों के साथ ज्यादती की जा रही है। इसलिए वह सड़कों पर उतरकर विरोध जता रहे हैं।

बांग्लादेश के चर्चित पत्रकार सलाहुद्दीन शोएब चौधरी ने बताया है कि ढाका में शुक्रवार को निकाला गया भारत विरोधी जुलूस ‘पश्चिम बंगाल चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद मुसलमानों पर अत्याचार’ के विरोध में था। चौधरी ने बताया है कि बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी और इस्लामी संगठन पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पार्टी के समर्थन में रहे हैं। शोएब चौधरी के शेयर किए गए वीडियो में सैकड़ों लोगों को पोस्टर लहराते और नारेबाजी करते देखा जा सकता है। बांग्लादेश में मुख्य विपक्षी दल जमात-ए-इस्लामी समेत कई गुट लगातार भारत विरोधी राजनीति करते रहे हैं।

मोहम्मद यूनुस के अंतरिम शासन में यह विरोध काफी ज्यादा बड़ गया था। यूनुस के समय में लगातार भारत विरोधी प्रदर्शन और बयान देखने को मिले थे। मोहम्मद यूनुस से ऐसे तत्वों को लगातार सरंक्षण भी मिलता दिखा था। तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद बांग्लादेश ने भारत से रिश्ते सुधारने की कोशिश की और इस तरह के प्रदर्शनों में कमी आई। तारिक के पीएम बनने के बाद से ढाका की सड़कों पर भारत विरोधी नहीं उतरे थे लेकिन शुक्रवार को यह क्रम टूटा है। ऐसे में यह देखना होगा कि तारिक रहमान की सरकार इनसे किस तरह से निपटती है।

पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजे और बांग्लादेश

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत मिली है। बीजेपी ने ममता बनर्जी की टीएमसी को हराकर सत्ता हासिल की है। बीजेपी की इस जीत पर बांग्लादेश से लगातार बयान आए हैं। बांग्लादेशी नेता नाहिद इस्लाम समेत कई दलों की ओर से इस पर बयान आए हैं। इनमें कहा गया है कि इस बदलाव का असर उन पर हो सकता है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : CGBSE 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा रद्द, नया टाइम टेबल जारी, प्रश्न पत्र वायरल होने पर लिया गया फैसला

रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड की हिंदी विषय की परीक्षा…

CG Vidhansabha : छत्तीसगढ़ में पहली बार रविवार को लगेगा विधानसभा सत्र, शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का चार दिवसीय शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक…

1 of 22