Gariyaband

CG Road Accident : रफ्तार ने मचाया तांडव ट्रक की टक्कर से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, मंजर देख दहल गए लोग

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रहें है, प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हर दिन सड़क दुर्घटना में कई लोगों को अपनी जान गवांनी पड़ रही है। इसी बीच राजिम क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मंजर देख दहल गए लोग

मिली जानकारी के अनुसार, फिंगेश्वर-छुरा मार्ग पर लोहझर गांव के पास ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में बाइक सवार पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मंजर ऐसा था कि लोग देख कर सहम गए। बताया जा रहा है कि हादसा पीएचई विभाग की गाड़ी से हुआ है।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही छुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, आरक्षक के सिर पर टंगिया से मारा, तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला का सनसनीेखेज…

CG News : पटवारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, वायरल ऑडियो – वीडियो से मचा हड़कंप, तहसीलदार – RI को नोटिस जारी

गरियाबंद : जिले के छुरा क्षेत्र में एक पटवारी पर कथित तौर पर रिश्वत मांगने का…

1 of 5