Durg

CG: चाकूबाजी कांड: युवती से छेड़छाड़ के विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो दिन बाद घायल युवक की मौत

दुर्ग:- ज़िले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुई चाकूबाजी की घटना ने अब खूनी मोड़ ले लिया है. इस संघर्ष में गंभीर रूप से घायल युवक रजत कुशवाहा की रविवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई. दरअसल दो दिन पहले आरोपियों ने एक युवती से बदतमीजी और अभद्र टिप्पणी की थी, जिसका उसके भाई ने कड़ा विरोध किया. विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने चाकू निकाल लिया, लेकिन भाई ने साहस दिखाते हुए उनसे चाकू छीनकर उन्हीं पर वार कर दिया था.

इलाके में पुलिस बल तैनात

इस जवाबी हमले में रजत कुशवाहा और उसका साथी घायल हुए थे. दोनों घायलों को पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया बाद में स्पर्श अस्पताल में भर्ती कराया गया. रजत की हालत लगातार बिगड़ती गई और 27 अप्रैल सुबह करीब 5 बजे उसकी मौत हो गई. वहीं सुनील अभी भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है.

विवाद कैसे शुरू हुआ

यह पूरा मामला एक युवती से छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ. बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने युवती पर अभद्र टिप्पणी की. युवती के भाई ने इसका विरोध किया. विवाद बढ़ गया और मामला हिंसा तक पहुंच गया.

What's your reaction?

Related Posts

CG News : भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन उग्र, ‘मटका फोड़’ आंदोलन में भाजपा नेता घायल, कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

दुर्ग/भिलाई :4 नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा…

CG Breaking : 25 गांवों में जमीन की खरीदी – बिक्री पर रोक, ईस्ट – वेस्ट फ्रेट कॉरिडोर परियोजना के लिए कलेक्टर ने जारी किया आदेश

दुर्ग-भिलाई : दुर्ग जिले में प्रस्तावित ईस्ट एंड वेस्ट फ्रेट कॉरिडोर परियोजना को…

CG News : 85 यूनिट ब्लड स्टॉक में था, फिर भी नहीं बच सकी दीपिका की जान, जांच के बाद 9 स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस

दुर्ग : दुर्ग जिला अस्पताल में सिकल सेल बीमारी से पीड़ित एक युवती की मौत के…

CG: अपराधियों के हौसले बुलंद, 24 घंटे के अंदर 2 युवकों की हत्या, कहीं टंगिए से वार तो कहीं पत्थर से कुचला सिर

दुर्ग:- जिले में एक ही दिन के भीतर दो अलग-अलग जगहों पर दो हत्या की वारदात हुई…

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

1 of 19