Shakti

फेसबुक पर हुई दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर किया रेप, जबरन कराया गर्भपात, अब फोटो-VIDEO वायरल करने की धमकी

सक्ति :- सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ एक महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। मामला सक्ती जिले का है, जहां पीड़िता ने सब-इंस्पेक्टर कमल मैरिसा पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने, गर्भपात कराने, धोखाधड़ी और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़िता ने इस पूरे मामले को लेकर जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) और पुलिस महानिरीक्षक (IG) को लिखित शिकायत सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में महिला ने दावा किया है कि उसकी पहचान आरोपी से करीब तीन साल पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने खुद को अविवाहित बताते हुए उससे संबंध स्थापित किए।

महिला का आरोप है कि आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान जब वह गर्भवती हुई, तो आरोपी ने दबाव बनाकर उसका गर्भपात भी कराया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके कुछ निजी फोटो और वीडियो भी बनाए, जिन्हें अब वह वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप रहने के लिए मजबूर कर रहा है।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि जब पीड़िता ने इस मामले को लेकर विरोध जताया और कार्रवाई की बात कही, तो आरोपी द्वारा उस पर शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया गया। महिला ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है और प्रशासन से तत्काल संरक्षण की मांग की है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : वेदांता पावर प्लांट में दर्दनाक घटना, भीषण विस्फोट के साथ बॉयलर फटा, कई लोगों की मौत की खबर, 40 से ज्यादा घायल

सक्ती : सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में एक बड़े औद्योगिक हादसे की खबर…

CG Breaking : वेदांता पावर प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या 20 पहुंची, अभी भी 17 की हालत नाजुक राहत – बचाव जारी

सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंगीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए…

CG Viral Video : छतीसगढ़ में खौफनाक वारदात, युवक पर टांगी और डंडे से ताबड़तोड़ हमला, LIVE वीडियो ने उड़ा दिए होश देखे पूरा वीडियो

सक्ती : जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत सकर्रा गांव में मंगलवार को एक आपसी…

1 of 4