Durg

CG: हुक्का कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ई सिगरेट जब्त

दुर्ग:- स्टील सिटी दुर्ग भिलाई में नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने मुहिम छेड़ रखी है. जिले में हुक्का कारोबार और ई सिगरेट पर पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लाखों का सामान जब्त किया है.दुर्ग पुलिस ने अवैध रूप से हुक्का एवं इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद और अन्य सामग्री जप्त की है.

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

दुर्ग पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की है. एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मालवीय नगर स्थित जैन मंदिर के सामने एक दुकान में अवैध रूप से हुक्का का कारोबार किया जा रहा है. इसके अलावा यहां तंबाकू उत्पाद और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट का भंडारण किया जा रहा है. बड़ी संख्या हुक्का और ई सिगरेट की बिक्री की जा रही है. सूचना पर पुलिस ने दुकान पर दबिश दी और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया.

What's your reaction?

Related Posts

CG News : भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन उग्र, ‘मटका फोड़’ आंदोलन में भाजपा नेता घायल, कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

दुर्ग/भिलाई :4 नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा…

CG: अपराधियों के हौसले बुलंद, 24 घंटे के अंदर 2 युवकों की हत्या, कहीं टंगिए से वार तो कहीं पत्थर से कुचला सिर

दुर्ग:- जिले में एक ही दिन के भीतर दो अलग-अलग जगहों पर दो हत्या की वारदात हुई…

CG News : क्या छत्तीसगढ़ तक पहुंच गया इबोला का खतरा? विदेश से लौटे 3 लोग निगरानी में, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

दुर्ग : छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग इबोला वायरस को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ…

1 of 18