Mahasamund

CG Crime : पारिवारिक विवाद में चाकूबाजी, 53 वर्षीय अधेड़ की मौत

महासमुंद : महासमुंद के सरायपाली थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एबी सीबा नाग नामक महिला अपने 5 वर्षीय बच्चे को लेने ससुराल पहुंची थी। इसी दौरान दोनों पक्षों में जमकर विवाद हो गया और महिला के साथ आए ताजुद्दीन और राकेश साहू ने अजहर खान 21 साल, शहनाज 27 साल और अनवर खान 53 साल के साथ बच्चों को लेकर मारपीट शुरू कर दी, मामला देखते देखते इतना उग्र हो गया कि ताजुद्दीन और राकेश साहू ने अपने पास रखे चाकू से हमला करना शुरू कर दिया, इस हमले में अनवर खान (53) की मौत हो गई, जबकि अजहर खान और शहनाज गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है। मामले ने पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले को विवेचना ने लिया है। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड की पत्थर से कुचलकर हत्या, प्रेमी ने क्यों रची थी हत्या की साजिश, खुला चौकाने वाला राज

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना थाना अंतर्गत ग्राम इंद्रपुर में हुई…

CG : आधी रात शादीशुदा प्रेमिका के साथ किया कांड, फिर युवक ने कर ली आत्महत्या, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला…

1 of 6