Janjgir - Champa

CG Viral Video : प्राथमिक शाला में बच्चों से ढुलवाया जा रहा पानी, वीडियो वायरल, जिम्मेदारों पर उठे सवाल देखे पूरा वीडियो

जांजगीर चांम्पा : बलौदा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां प्राथमिक शाला के नन्हे बच्चों से पानी ढुलवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शिक्षा के मंदिर में बच्चों के सिर पर पानी से भरे बर्तन उठवाए जाने से अब जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जनपद प्राथमिक शाला करमा का यह वीडियो लोगों को चौंका रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छोटे-छोटे बच्चे सिर पर पानी से भरे बड़े बर्तन उठाकर स्कूल परिसर में चलते नजर आ रहे हैं।

इतना ही नहीं, कुछ बच्चे बाल्टियों में पानी भरकर स्कूल के कार्यालय की ओर ले जाते भी दिखाई दे रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान स्कूल की प्रधानपाठिका भी मौके पर मौजूद दिखाई दे रही हैं। इसके बावजूद बच्चों से इस तरह का काम कराए जाने पर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। जहां बच्चों को शिक्षा और बेहतर माहौल मिलना चाहिए, वहां उनसे इस तरह का काम करवाया जाना कई सवाल खड़े कर रहा है।

जब इस मामले में प्रधानपाठिका से जानकारी लेने की कोशिश की गई, तो उन्होंने मीडिया से ही स्कूल में प्रवेश को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए। वहीं, विकासखंड शिक्षा अधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। जिला शिक्षा अधिकारी ने भी व्यस्तता का हवाला देते हुए कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और अब सभी को प्रशासन के आधिकारिक जवाब और कार्रवाई का इंतजार है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking News : सब इंस्पेक्टर निलंबित FIR दर्ज न करने व समझौते का दबाव बनाने का आरोप, एसपी ने की कार्रवाई …

जांजगीर-चांपा : जिले में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला…

CG News : फ्रेंड रिक्वेस्ट से हुई दोस्ती, फिर युवती के ले लिए अश्लील VIDEO – फोटो, करना लगा ब्लैकमेल, मांगे 70000 रुपये…

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में सोशल मीडिया के दुरुपयोग का…

CG Breaking : घूसखोरों पर बड़ा एक्शन 35000 रुपये लेते पकड़ाये तीन अधिकारी-कर्मचारी पर गिरी गाज, निलंबन का आदेश हुआ जारी

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

1 of 11