बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। रजनेश सिंह (एसएसपी) द्वारा जारी आदेश के तहत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है, जिससे विभाग में हलचल मच गई है। जारी आदेश के अनुसार कुल 13 निरीक्षक, 2 उप निरीक्षक (SI), 8 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 4 हेड कांस्टेबल और 6 कांस्टेबलों का स्थानांतरण किया गया है।
इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारियों को भी बदला गया है। तबादले के दायरे में हिर्री, चकरभाठा, कोनी, तोरवा, बिल्हा, मस्तूरी, ACCU और आजाक थाना शामिल हैं। इन थानों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है, जिससे कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में कदम उठाया गया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार यह तबादला व्यवस्था को बेहतर बनाने और कार्यप्रणाली में सुधार लाने के उद्देश्य से किया गया है।
























