Mungeli

छत्तीसगढ़ के इस जिले में कांग्रेस नेताओं के बीच भारी विवाद.. गाली-गलौच का ऑडियो वायरल, मंडल अध्यक्ष को किसने कहा ‘गुलाम?’

मुंगेली : मुंगेली से एक राजनीतिक विवाद ने तूल पकड़ लिया है, जहां कांग्रेस नेताओं के बीच कथित तौर पर हुई गाली-गलौज का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा और कांग्रेस मंडल अध्यक्ष पवित साहू के बीच तीखी बहस सामने आई है। वायरल ऑडियो में दोनों नेताओं के बीच आपसी बातचीत के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने का दावा किया जा रहा है, जिसने स्थानीय राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है।

कांग्रेसी नेताओं का गाली गलौज का ऑडियो वायरल

बताया जा रहा है कि वायरल ऑडियो में दोनों नेता एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। यहां तक कि बातचीत के दौरान जिला अध्यक्ष द्वारा मंडल अध्यक्ष को “अपना गुलाम” कहने जैसी बातें भी सामने आई हैं। इस कथित ऑडियो के सामने आने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच भी नाराजगी और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक रूप से ऑडियो की पुष्टि नहीं की गई है।

MoreSandesh नहीं करता वायरल ऑडियो की पुष्टि

गौरतलब है कि इस वायरल ऑडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है और MoreSandesh. Com भी इसकी पुष्टि नहीं करता है। बावजूद इसके, यह मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में पार्टी संगठन इस मामले पर संज्ञान ले सकता है और स्थिति को स्पष्ट करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकते हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG : मुझे तुम्हारे साथ सेक्स करना है …. घर में घुसकर सरपंच ने पकड़ लिया महिला को और करने लगा …. ऐसी हरकत

मुंगेली : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक महिला से छेड़खानी के मामले में पुलिस…

1 of 2