LIFE
छत्तीसगढ

CG Weather Update : प्रदेश के किन इलाकों में होगी बारिश, कहां लोगों को करना पड़ेगा इंतजार, एक क्लिक में जानें मौसम का हाल

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी तरह से एक्टिव हो चुका है। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत अन्य जिलों में जमकर बारिश हो रही है। मौसम में हुए बदलाव और बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। राजधानी रायपुर में सुबह से घने बादल छाए हुए हैं। अधिकांश जिलों में मध्यम से तेज बारिश दर्ज की गई है। रविवार और सोमवार को हुई बारिश के कारण राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में ठंडक का एहसास बना हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

इन जिलों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं आगे चार दिनों तक राजधानी रायपुर, दुर्ग, भिलाई, अभनपुर, बलौदाबजार, भाटापारा, बिलासपुर, दंतेवाड़ा और बस्तर समेत कई अन्य जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जार किया है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में बिजली गिरने का भी अनुमान लगाया गया है।

रुक-रूककर होगी बारिश

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज राजधानी रायपुर और बिलासपुर में जमकर बारिश होगी। मौसम विभाग ने बताया कि, छत्तीसगढ़ में 30 जून से मानसून एक्टिव हो चूका है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं प्रदेश के कई इलाकों में भी तेज आंधी-तूफ़ान के साथ रुक-रुककर बारिश का दौर भी जारी रहेगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में आज से बंद हुए सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य, एक अक्टूबर तक जंगल सफारी पर रोक

रायपुर : मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए, हर साल की तरह…

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लुढ़का पारा, पड़ रही कड़ाके की ठंड, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में ठंड ने दस्तक दे…

1 of 19