देश - विदेश

88 रुपए सस्ता हुआ रसोई गैस सिलेंडर, कल से लागू हो जाएंगे नए रेट, जानिए अब कितना देना होगा एक सिलेंडर के लिए

बिजनेस : ताबड़तोड़ महंगाई की मार झेल रही जनता को सरकार ने एक बार फिर बड़ी राहत दी है। सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कटौती करने का ऐलान किया है। बता दें कि दो महीने में ये दूसरी बार है जब सरकार ने गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की है। पाकिस्तान सरकार के ये फैसला आम जनता के लिए किसी सौगात से कम नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार OGRA यानि ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी ने गैस की कीमतों में 7.43 रुपए प्रति किलोग्राम कटौती करने का ऐलान किया है। यानि अब उपभोक्ताओं को प्रति किलोग्राम गैस के लिए 247.96 रुपए के बजाए 240.53 रुपए चुकाने पड़ेंगे। अगर बात करें 11 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम की तो सीधे 87.71 रुपए की कटौती की गई है। ऐसे में अब जनता को एक सिलेंडर के लिए 2,838.31 रुपए के बजाए 2,750.60 ही देना होगा। गैस के नए रेट कल यानि 1 जुलाई से लागू कर दिए जाएंगे।

वहीं, पेट्रोल-डीजल की कीमतों की बात करें तो ये कहा जा रहा है कि पाकिस्तान सरकार पेट्रोल-डीजल के रेट में बढ़ोतरी करने का विचार कर रही है। सूत्रों की मानें तो कल से पेट्रोल 11.43 रुपए प्रति लीटर और डीजल 14.86 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हो सकता है। ईंधन के दाम में बदलाव के लिए OGRA ने पाकिस्तान सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है, जिस पर अब से कुछ ही देर बाद मुहर लग सकती है। बता दें कि फिलहाल अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

What's your reaction?

Related Posts

Breaking : कोयला खदान में मौत का विस्फोट, भीषण ब्लास्ट से 90 मजदूरों की तड़प – तड़पकर मौत, मचा हाहाकार

बीजिंग : उत्तरी चीन से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां एक कोयला…

अफगानिस्तान के दर्द को भारत कर रहा महसूस …. इस तरह बढ़ाया मदद का हाथ, पाकिस्तान ने की थी 400 बेगुनाहों की हत्या..

नई दिल्ली : आतंकी और पड़ोसी देश पाकिस्तान के नापाक मंसूबों ने अफ़ग़ानिस्तान को…

Breaking : वायुसेना का विमान क्रैश, 110 सैनिक थे सवार, रेस्क्यू आपरेशन में 57 को जिंदा निकाला, टेकऑफ के दौरान हुआ हादसा

कोलंबिया : कोलंबिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सोमवार को वायुसेना का विमान…

बड़ी खबर …. फेसबुक, यूट्यूब समेत 26 ‘सोशल मीडिया’ प्लेटफॉर्म पर बैन, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

काठमांडू : नेपाल ने निर्धारित समय सीमा के भीतर संचार और सूचना प्रौद्योगिकी…

1 of 5