Dhamtari

CG Crime : नवविवाहिता मर्डर का खुलासा, पति ने ऐसे दी थी दर्दनाक मौत, सास ने रची झूठी कहानी, पढ़ें पूरी खबर

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के ग्राम हरदी करेलीबड़ी में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिस घर में खुशियां होनी चाहिए थी, वहीं संतान न होने के ताने और विवाद ने एक मासूम जान ले ली। पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड के आरोप में मृतिका के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है।

साजिश का पर्दाफाश

बीते 30 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि एक नवविवाहिता की अचानक मौत हो गई है। ससुराल पक्ष ने इसे सामान्य मौत बताते हुए दावा किया कि बहू की जान सीने में दर्द की वजह से गई है। लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो उन्हें कुछ संदिग्ध लगा। पुलिस ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।जैसे ही रिपोर्ट आई, सबके होश उड़ गए। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि गला घोंटने से हुई मौत थी।

ताना बना जान का दुश्मन

आरोपी पति चंद्रशेखर यादव (26) और उसकी पत्नी के बीच अक्सर इस बात को लेकर झगड़ा होता था कि उनकी संतान नहीं हो रही है। घटना के दिन भी इसी बात पर विवाद इतना बढ़ा कि आपा खो चुके पति ने काले रंग की नायलॉन रस्सी से अपनी ही पत्नी का गला घोंटकर उसे मौत की नींद सुला दिया।

इस मामले में मृतिका की सास रीना बाई यादव (46) की भूमिका भी बेहद शर्मनाक रही। बेटे द्वारा की गई हत्या को छुपाने के लिए उसने पूरे गांव और पुलिस के सामने झूठ का जाल बुना। उसने यह अफवाह फैलाई कि बहू की मौत अचानक तबीयत बिगड़ने और सीने में दर्द से हुई है।

पूछताछ में कबूला जुर्म 

मगरलोड थाना और करेलीबड़ी चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुएआरोपी पति को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल की गई नायलॉन रस्सी बरामद कर ली गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : नीलगाय का शिकार, जंगल में पड़ा मिला शव, फिर डॉग स्कॉड की मदद से ऐसे अरेस्ट हुआ शिकारी, DFO ने कहा …

धमतरी : वनमंडल धमतरी के अंतर्गत वन परिक्षेत्र केरेगांव में नीलगाय के अवैध शिकार…

CG Breaking : बदबूदार पनीर, कलाकंद में फफूंदी, खाद्य विभाग की जांच में सामने आयी बीमार करने वाली मिठाईयां

धमतरी : जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को धमतरी…

CG News : स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की पत्नी ले रही गलत तरीके से योजना का लाभ, पति ने खुद की अपने पत्नी की शिकायत

धमतरी : जिले में महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जहां सरकारी…

CG : तहसीलदार के चेंबर में महिला ने खाया जहर, मचा हड़कंप, जानिये क्या है पूरा मामला, जिसके बाद महिला ने..

धमतरी : जिले के तहसील कार्यालय में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला…

1 of 5