Raipur

CG News : शिक्षा विभाग का नया फरमान : 5वीं – 8वीं की सेंट्रलाइज्ड परीक्षा सबके लिए जरूरी, इस बार नहीं मिलेगी निजी स्कूलों को छूट

रायपुर : अब निजी स्कूलों को भी 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में हिस्सा लेना ही होगा। जिला शिक्षा कार्यालय ने इस बार सत्र शुरू होते ही साफ कर दिया है कि कोई छूट नहीं मिलेगी। पिछले साल 2024-25 सत्र से इन कक्षाओं की सेंट्रलाइज्ड परीक्षा फिर से शुरू की गई थी, लेकिन निजी स्कूलों ने इसका विरोध किया था। उनका कहना था कि सत्र शुरू होने पर इसकी जानकारी नहीं दी गई, इसलिए बच्चों की तैयारी नहीं हो पाई।

कोर्ट में मामला गया और निजी स्कूलों को छूट मिल गई थी कि वे चाहें तो अपनी परीक्षा करा सकते हैं या सेंट्रलाइज्ड परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। नतीजा? कुछ ही स्कूल इस परीक्षा में शामिल हुए। इस बार ऐसी कोई ढील नहीं होगी। शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि सरकारी और निजी, सभी स्कूलों के लिए सत्र के अंत में होने वाली सेंट्रलाइज्ड परीक्षा अनिवार्य है।

हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि फेल होने वाले बच्चों को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा या नहीं। पिछले सत्र में कुछ निजी स्कूलों ने छग बोर्ड की मान्यता होते हुए भी सीबीएसई पाठ्यक्रम पढ़ाया और आखिरी वक्त पर छग बोर्ड की परीक्षा की बात कही, जिससे पालकों में नाराजगी थी। अब सेंट्रलाइज्ड परीक्षा के चलते छग बोर्ड वाले स्कूलों को उसी का पाठ्यक्रम फॉलो करना होगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG IAS Pramoshan Breaking : नए साल के पहले आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन, मिला प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार, देखें आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लंबे इंतज़ार के बाद आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। इस…

CG Crime : किराये की थार, गाड़ी से चार बार कुचला, बेवफा पत्नी ने उजाड़ा अपना ही घर – संसार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा थाना अंतर्गत तिल्दाडीह गांव के पास…

CG Crime : दरिंदे टैक्सी ड्राइवर ने 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, अपहरण के बाद दिया वारदात को अंजाम

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता को…

1 of 53