Road Accident

Bus Accident : यात्रियों को लेकर जा रही थी बस, तभी हो गया हादसा, थम गई 16 लोगों की सांसें, मौत का लाइव वीडियो देख कांप उठेगी रूह

बांग्लादेश : बांग्लादेश में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां यात्रियों से भरी बस नदी में गिर गई। हादसा इतना भयानक था कि 16 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए, जबकि प्रशासन ने भी तेजी से राहत और बचाव अभियान शुरू किया। काफी मुश्किल हालात और खराब मौसम के बीच करीब छह घंटे की मेहनत के बाद क्रेन की मदद से बस को नदी से बाहर निकाला गया।

जानें कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, घटना राजबाड़ी जिले के दौलतदिया टर्मिनल का है। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी लोग ईद की छुट्टियां मनाकर ढाका लौट रहे थे। बस में करीब 40 लोग सवार थे, इसमें बच्चे भी शामिल थे। तभी रास्ते में पड़ने वाली पद्मा नदी को पार करने के लिए बस को नाव पर चढ़ाने की कोशिश कर रही थी, इसी दौरान बस ड्राइवर की लापरवाही से बस संतुलन खो बैठी और सीधे नदी में जा गिरी। जिससे अबतक 16 लोगों की मौत हो गई।

जबकि अब भी कई लोग लापता हो गए हैं। घटना के बाद प्रशासन ने राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद बस को बाहर निकाला गया।इस घटना से जुड़े कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

बांग्लादेश सरकार ने दिए जांच के आदेश

यात्रियों में से कई लोग एक ही परिवार के थे। बस के बाहर खड़े लोग तो बच गए, लेकिन उनके अपने वाहन के अंदर ही डूब गए, जिससे वहां का माहौल बेहद हृदयविदारक हो गया। घटना के बाद बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने तुरंत अधिकारियों से संपर्क कर पूरी जानकारी ली और मामले की जांच के आदेश दिए। उन्होंने इस दुखद हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG Road Accident : भीषण सड़क हादसा ट्रक और कार में जोरदार टक्कर, हादसे में पति – पत्नी और एसईसीएल कर्मी बेटे की मौत

अंबिकापुर : अंबिकापुर जिले में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो…

CG Road Accident : अंतिम संस्कार से लौट रहे परिवार को ट्रक ने कुचला, मां-बेटी की मौत, पति की आंखों के सामने उजड़ी दुनिया

दुर्ग : रायपुर-भिलाई नेशनल हाईवे पर हादसों का खूनी सिलसिला थमने का नाम नहीं ले…

Road Accident : ट्रक और सवारियों से भरी टाटा मैजिक में आमने-सामने टक्कर, 10 की मौत, कई घायल, सीएम ने जताया दुख

लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क…

1 of 6