Gariyaband

CG Breaking : जंगल में खूनी हमला भालू ने ग्रामीण को किया लहूलुहान

गरियाबंद : जिले के जंगल क्षेत्र में एक खतरनाक घटना सामने आई है। मंगलवार सुबह महुआ संग्रहण करने गए एक ग्रामीण पर जंगली भालू ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, गरियाबंद वनमंडल के परसुली परिक्षेत्र अंतर्गत कोचई मुड़ा गांव निवासी 45 वर्षीय पुराणिक (पिता सूघो राम यादव) सुबह करीब 6 बजे अपनी पत्नी के साथ घर के पास जंगल में महुआ बीनने गया था।

उसकी पत्नी थोड़ी दूरी पर महुआ इकट्ठा कर रही थी, तभी अचानक भालू ने पुराणिक पर हमला कर दिया। हमले में भालू ने उसके सिर, चेहरे, हाथ और कंधे को बुरी तरह नोच दिया। दर्द से कराहते हुए पुराणिक की चीख सुनकर उसकी पत्नी मौके पर दौड़ी, जिसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल पुराणिक को ग्रामीणों की मदद से निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया है।

जंगल क्षेत्र में बढ़ा खतरा

इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों को जंगल जाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। वन विभाग से भी सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग उठ रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 50 से ज्यादा आरक्षकों का तबादला, देखें किसे कहां मिली नई पोस्टिंग

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया…

CG News : सुशासन तिहार में गरमाई सियासत, विधायक बोले … रिश्वतखोर पटवारी को जूते से मारूंगा, पटवारी संघ ने किया बहिष्कार

गरियाबंद : गरियाबंद जिले में आयोजित सुशासन तिहार अब राजनीतिक और प्रशासनिक विवाद…

CG News : कथावाचक आचार्य युवराज पांडे की कार का एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी जबरदस्त टक्कर, जानें कैसी है हालत

गरियाबंद : जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कथावचक अचार्य युवराज पांडे…

1 of 8