Bilashpur

CG News : छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी, बदले गए कई तहसीलों के तहसीलदार, एक साथ इतने अफसर इधर से उधर

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में राजस्व विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिले में अलग-अलग तहसीलों में पदस्थ तहसीलदारों, अतिरिक्त और नायब तहसीलदारों को बदल दिया है। राजस्व विभाग के कुल 14 अधिकारी इधर से उधर हुए हैं। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार गरिमा ठाकुर को अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत बनाया गया है। वहीं सोनू अग्रवाल को सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साय को बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी और शिल्पा भगत को रतनपुर से तहसीलदार बोदरी की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह जयंती देवांगन को मस्तूरी से तहसीलदार (नजूल) पद पर पदस्थ किया गया है।

आदेश जारी

What's your reaction?

Related Posts

CG News : होली ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी समेत कई घायल, महिला कांस्टेबल से भी धक्का मुकी

बिलासपुर : जिले में होली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटी पुलिस टीम पर…

1 of 23