Bilashpur

CG Road Accident : बिना इंडिकेटर खड़ी हाईवा बनी काल, चालक की दर्दनाक मौत

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है, यहां एनएच में खड़े हाईवा से तेज रफ्तार ट्रक जा टकराया. इस हादसे से ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव थाना चिचोला के ग्राम रामपुर निवासी हरिशचंद्र पटेल 28 फरवरी को ट्रक में माल लोड करके अंबिकापुर से रायपुर के लिए निकला था. 1 मार्च की रात 1.30 बजे हरिशचंद्र रायपुर-बिलासपुर एनएच 130 के पेंड्रीडीह-रतनपुर बाइपास की ओर जा रहा था. तभी ग्राम अमसेना के पास बीच सड़क पर  हाईवा खड़ा था. इसी दौरान ट्रक और हाइवा से जा भिड़ी. टक्कर इतना जबरदस्त था कि ट्रक के सामने का हिस्सा चकनाचुर हो गया. चालक हरिशचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही हिर्री पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक चालक के शव को बाहर निकाला.

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime प्यार, इंकार और मौत : 3 साल की लव स्टोरी और शादी से इंकार, प्रेमी के घर में मिली मल्लिका की लाश

​बिलासपुर : जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती की संदिग्ध मौत ने पूरे…

1 of 22