Raipur

CG : कैशलेस योजना कैसा हो? संघ ने ड्राफ्ट सौंपा, अस्पतालों का पैनल, आपातकालीन उपचार व फैमली को कवर करने का दिया सुझाव

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के निर्णय के बाद कर्मचारी संगठनों में खुशी की लहर है। छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा कर्मचारी सेवा कल्याण संघ ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे कर्मचारी हित में ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम बताया है। संघ की प्रदेश अध्यक्ष उषा चंद्राकर ने जारी बयान में कहा कि यह मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी और अब सरकार द्वारा इसे लागू किए जाने का निर्णय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।

अध्यक्ष उषा चंद्राकर ने कहा कि आकस्मिक चिकित्सा परिस्थितियों में कर्मचारियों और उनके परिवारों को अक्सर भारी आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ता है। गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में तत्काल उपचार के लिए बड़ी राशि की व्यवस्था करना कई परिवारों के लिए कठिन हो जाता है। कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू होने से अब कर्मचारियों को पहले भुगतान करने और बाद में प्रतिपूर्ति की जटिल प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। इससे समय पर बेहतर उपचार सुनिश्चित हो सकेगा और मानसिक तनाव में भी कमी आएगी।

उन्होंने बताया कि संघ द्वारा प्रारंभ से ही सचिव स्तर पर सरकार को एक विस्तृत ड्राफ्ट सौंपा गया था, जिसमें कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कैशलेस चिकित्सा योजना के विभिन्न बिंदुओं को शामिल किया गया है। इस ड्राफ्ट में पात्रता, अस्पतालों का पैनल, पारदर्शी प्रक्रिया, आपातकालीन उपचार, परिवार के सदस्यों को कवर करने जैसी महत्वपूर्ण बातों को प्रमुखता दी गई है। संघ का कहना है कि सरकार ने इन सुझावों को गंभीरता से लिया है और कर्मचारी हित में एक बेहतर और व्यावहारिक योजना तैयार करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष ने विशेष रूप से माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी तथा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ समझा है और सकारात्मक पहल की है। यह निर्णय न केवल कर्मचारियों के मनोबल को मजबूत करेगा, बल्कि उनके भविष्य को भी सुरक्षित बनाएगा। संघ का मानना है कि यदि संगठन द्वारा दिए गए ड्राफ्ट के प्रमुख प्रावधानों को शामिल करते हुए योजना लागू की जाती है, तो यह प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए सुरक्षा कवच साबित होगी। उषा चंद्राकर ने भरोसा जताया कि सरकार और संगठन के समन्वय से एक प्रभावी और पारदर्शी कैशलेस चिकित्सा योजना जल्द ही कर्मचारियों के बीच लागू होगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : फिल्मी स्टाइल में लूट बदमाशों ने चॉइस सेंटर संचालक से छीने 1.50 लाख, लेकिन भागते समय जो हुआ… उड़ गए सबके होश

रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो…

CG News : गरमी, परीक्षा व कॉपी जांच को लेकर कई जिलों में स्कूल का समय बदला, देखिये अलग-अलग जिलों से जारी आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। कहीं गरमी…

1 of 63