Bilashpur

CG Crime प्यार, इंकार और मौत : 3 साल की लव स्टोरी और शादी से इंकार, प्रेमी के घर में मिली मल्लिका की लाश

​बिलासपुर : जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है, जहां मल्हार की रहने वाली मल्लिका कुर्रे का शव उसके घर से लगभग सात किलोमीटर दूर ग्राम धनगंवा के एक मकान में फंदे पर लटका मिला। घटना का खुलासा तब हुआ जब धनगंवा के कोटवार ने पुलिस को सूचना दी कि चंदन लहरिया के घर के एक कमरे में एक युवती ने फांसी लगा ली है।

जानकारी के अनुसार, मल्लिका मंगलवार को मेला जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। कुछ समय बाद धनगंवा निवासी उसके प्रेमी राजू लहरिया ने मल्लिका के परिजन को फोन कर बताया कि वह उसके घर पहुंच गई है और परिजन उसे घर ले जाएं। परिजन ने युवती के स्वयं घर छोड़कर जाने की बात कहते हुए उसे लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद मल्लिका राजू के घर पर ही रहने लगी। शुक्रवार सुबह राजू के घर के एक कमरे में मल्लिका की लाश रोशनदान में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। 

इसकी जानकारी राजू और उसके परिजनों ने आसपास के लोगों और कोटवार को दी। सूचना मिलते ही मल्हार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और बंद कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो युवती का शव दुपट्टे के सहारे रोशनदान से लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने तत्काल पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, लेकिन इस घटना ने कई अनसुलझे सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों का आरोप है कि शादी से इनकार करने के चलते युवती की हत्या की गई है। वहीं पुलिस ने प्रेमी युवक राजू लहरिया पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता की हत्या उनके ही पार्टी के नेता …. इस वजह से छीन ली जिंदगी, दी थी लाखो की सुपारी

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर शहर में भाजपा नेता की हत्या की साजिश…

1 of 22