ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking : राज्य सरकार ने लिया फैसला मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब प्रदेश मे दो घंटे ज्यादा होगी शराब की बिक्री

केरल : केरल सरकार ने राज्य में शराब की बिक्री के समय को लेकर बड़ा निणर्य लिया है। दरअसल, केरल सरकार ने राज्य में बार के संचालन की समय सीमा बढ़ाने का फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले के बाद से ही राजनीतिक और संस्थागत विवाद शुरू हो गया है। दरअसल, आबकारी विभाग द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार, अब राज्य में बार सुबह 11 बजे के बजाय सुबह 10 बजे खुलेंगे और रात 11 बजे के बजाय आधी रात 12 बजे तक संचालित हो सकेंगे. इस फैसले से बार के दैनिक बिक्री समय में दो घंटे की बढ़ोतरी हो गई है।

सरकार के फैसले की हो रही आलोचना

सरकार के इस फैसले के सामने आते ही विपक्षी दल और प्रभावशाली चर्च निकायों ने आलोचना करना शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि यह निर्णय कैबिनेट में विस्तृत चर्चा या सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (LDF) के भीतर परामर्श के बिना जल्दबाजी में लिया गया है।

लंबे समय से मांग कर रहा था बार एसोसिएशन

वहीं ऐसी जानकारी भी निकलकर सामने आई है कि, केरल सरकार द्वारा यह आदेश मालिकों के लंबे समय से लंबित अनुरोधों के बाद जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि, पिछले 5 सालों में बार एसोसिएशनों ने कम से कम 11 बार समय विस्तार की मांग की थी, जिसे हर बार खारिज कर दिया गया था। वहीं अब इस मांग को मानते हुए सरकार ने समय सीमा बढ़ाने का एलान कर दिया है। इस फैसले के बाद अब विवाद की स्थिति भी बन रही है।

विवाद पर सरकार का बयान

इन विवादों के बीच, सरकार ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा है कि, संशोधित नीति का उद्देश्य आर्थिक पुनरुद्धार, पर्यटन को बढ़ावा देना और नियामक निगरानी के बीच संतुलन बनाना है। सरकार के अनुसार, पर्यटन उद्योग को वैश्विक मानकों के अनुरूप लाने और राजस्व स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए यह कदम आवश्यक है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : इन महिलाओं को नहीं मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ, 30 जून तक पूरा कर ले ये जरूरी काम

रायपुर : छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के तहत लाभ प्राप्त कर रही महिलाओं के…

भाजपा सरकार ने बढ़ाया मजदूरी रेट …. अब 11 हजार की जगह मिलेंगे 15000 रुपये, मिलेगा पूरे महीने का एरियर्स !…

फरीदाबाद : हरियाणा की सैनी सरकार ने राज्य भर में अलग-अलग श्रेणियों के श्रमिकों…

1 of 19