Balod

CG Breaking : SP के आदेश की अनदेखी पड़ गयी भारी, थानेदार और आरक्षक को SP ने किया सस्पेंड …. मचा हड़कंप

बालोद : बालोद जिले में पुलिस कप्तान के आदेश की अवहेलना करना थानेदार और आरक्षक को महंगा पड़ गया। बताया जा रहा है कि एसपी ने अर्जुन्दा थाने में पदस्थ एक आरक्षक का तबादला किया था। आदेश के बाद भी थानेदार ने आरक्षक को रिलीव नहीं किया गया। जिस पर सख्त एक्शन लेते हुए एसपी योगेश पटेल थानेदार और आरक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर पुलिस लाइन अटैच कर दिया है। एसपी के इस एक्शन के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला बालोद जिले के अर्जुन्दा थाने का है। बताया जा रहा रहा है कि बालोद एसपी योगेश पटेल ने 16 सितंबर 2025 को आरक्षक पंकज तारम का स्थानांतरण अर्जुन्दा थाना से गुंडरदेही थाना किया था। इसके लिए बकायदा स्थानांतरण आदेश जारी किया गया था। लेकिन एसपी के आदेश के बाद भी अर्जुन्दा थाना प्रभारी जोगेंद्र साहू ने आरक्षक को रिलीव नहीं किया। जिसके कारण स्थानांतरण आदेश का पालन नहीं हो सका।

वहीं दूसरी तरफ आरक्षक पंकज तारम ने भी स्थानांतरण आदेश के बावजूद नये पदस्थापना पर ज्वाइनिंग नही दी गयी। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी ने इसे गंभीरता से लिया। इस अनुशासनहीनता पर एसपी ने सख्त संदेश देते हुए अर्जुन्दा थाना प्रभारी जोगेंद्र साहू और आरक्षक पंकज तारम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया हैै। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्थानांतरण प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है और इसका पालन अनिवार्य होता है।

यदि आदेशों का पालन नहीं किया जाता है, तो इससे विभागीय कार्यप्रणाली और अनुशासन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ऐसे में बालोद एसपी की इस कार्रवाई को पुलिस महकमे में स्पष्ट संदेश के रूप में देखा जा रहा है कि आदेशों की अवहेलना पर सख्ती बरती जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ में अब ‘संगवारी गुरुजी’ की भर्ती! जिले में सैकड़ों पदों के लिए मंगाए गए आवेदन, जानिए कब है अंतिम तिथि

बालोदः छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों में चिन्हांकित शासकीय…

CG Crime : परिवार गया था अंतिम संस्कार में, इधर चोरों ने कर दिया कांड, दिनदहाड़े लाखों के जेवर और कैश लेकर हुए फरार

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े एक सूने मकान को…

CG News : कुत्ते से सावधान चार साल के बच्चो को घर से बाहर से खींचकर ले गया, 17 जगह पर काट खाया, हालत गंभीर…

बालोद : जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिल्हाटीखुर्द में एक दिल…

CG Breaking : छात्रावास में बच्चों से दुर्व्यवहार का आरोप, अधीक्षक हिरासत में, कलेक्टर ने दिये जांच के आदेश

बालोद : जिले के नगर पंचायत चिखलाकसा स्थित प्री-मैट्रिक छात्रावास में बच्चों के…

1 of 8