Uttar Pradesh

महिला पुलिसकर्मी के साथ रंगरलिया मना रहा था हेड कांस्टेबल, किसी ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल, वर्दी की मर्यादा पर उठ रहे है सवाल

बिजनौर : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां थाना रेहड़ में तैनात एक हेड कांस्टेबल और एक महिला कांस्टेबल का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पूरे जिले में चर्चा होने लगी।

पुलिसकर्मियों का MMS वीडियो हुआ वायरल

वायरल हो रहे इस वीडियो में दोनों पुलिसकर्मी आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि महिला कांस्टेबल पुलिस की वर्दी में दिखाई दे रही है। इस बात को लेकर पुलिस अनुशासन और मर्यादा पर सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से फैलने के बाद लोगों में नाराजगी भी देखी गई।

दोनों पुलिसकर्मियों को किया गया निलंबित

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए बिजनौर एसपी अभिषेक झा ने संज्ञान लिया। शुरुआती जांच के बाद एसपी झा ने दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभागीय स्तर पर इस कार्रवाई को सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। एसपी अभिषेक झा ने इस पूरे मामले की गहन जांच के आदेश भी जारी किए हैं। जांच में यह देखा जाएगा कि वीडियो कब और कहां बनाया गया, किन परिस्थितियों में रिकॉर्ड हुआ और सोशल मीडिया तक कैसे पहुंचा।

दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच जारी

वायरल वीडियो मामले में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि, विभाग में अनुशासन सबसे ऊपर है और इस तरह की किसी भी हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल पुलिस वीडियो की प्रामाणिकता और उसके वायरल होने के स्रोत की जांच कर रही है। यह घटना एक बार फिर पुलिसकर्मियों के आचरण और सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर सवाल खड़े कर रही है। उच्च अधिकारी मामले पर नजर बनाए हुए हैं। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

Breaking News : मासूम से दरिंदगी करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर, 7 साल के बच्चे की रेप के बाद की थी हत्या

हरदोई : उत्तर प्रदेश के हरदोई में इंसानियत को शर्मसार करने वाले मामले का बुधवार…

पति काम के लिए पत्नी को किया मना गुस्से में लाल हुई महिला, सीधे 112 डायल कर बुला ली पुलिस, जानिए फिर क्या हुआ

बस्ती : महिलाओं को सम्मान दिलाने और उनके खिलाफ ससुराल में होने वाले अत्याचार को…

श्री कृष्ण की नगरी में ईद के दिन मचा बवाल, गौ – तस्करों ने की गौ – सेवक का किया ये हाल, फिर जो हुआ…

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा से ईद के दिन एक सनसनीखेज और तनावपूर्ण घटना सामने…

1 of 22