नई दिल्ली

Railway Vacancy 2025 : बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, रेलवे में इन पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

नई दिल्ली : रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी साबित हो सकती है ये खबर। दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड ने तकनीशियन के पद पर भर्ती निकाली है। जिसके तहत कुल 6180 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें टेक्नीशियन ग्रेड III में कुल 6000 और टेक्नीशियन ग्रेड II में 180 पद पर भर्ती होगी।

इसमें आवेदन की प्रक्रिया 28 जून 2025 से शुरू होगी जिसकी आखिरी तारीक 28 जुलाई 2025 है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार इसके आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके लिए कौन पात्र होंगे।

शैक्षणिक योग्यता

इसमें पदों के अनुसार योग्यता निर्धारित की गई है। मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं के साथ आईटीआई पास होना अनिवार्य है। इसी के साथ ही संबंधित क्षेत्र में बीएससी/ बीई/ बीटेक और 3 साल पॉलिटेक्निक डिप्लोमा होना चाहिए।

आयु सीमा

आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की कम से कम आयु 1 जुलाई 2025 को ध्यान में रखकर 18 वर्ष और अधिकतम आयु पदों के अनुसार 33/ 36 वर्ष तक होनी चाहिए। इसी के साथ ही आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग को 500 रुपये फीस जमा करनी होगी तो वहीं एससी, एसटी, पीएच व महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क के रूप में देना होगा।

ऐसे करें आवेदन

आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाए।

होम पेज पर पहले अप्लाई बटन पर क्लिक करके पहले क्रिएट अ अकाउंट लिंक पर क्लिक करें।

मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकर करें।

ऑलरेडी हैव एन अकाउंट लिंक पर क्लिक करके अन्य डिटेल भर सकेंगे।

शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें और प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

What's your reaction?

Related Posts

इस सिम कार्ड यूजर्स को तगड़ा झटका! रातों-रात बंद हुए रोज 1.5GB डेटा वाले ये 5 सबसे सस्ते प्लान

नई दिल्ली:- भारतीय टेलीकॉम दिग्गज भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में…

Independence Day 2026 : ‘देश अब छोटे सपनों से चलने वाला नहीं है’, लाल किले की प्राचीर से बोले PM मोदी, देखें लाइव

नई दिल्ली : देश आज आजादी की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक…

EPFO Latest Update Today News : अब ATM और UPI के जरिये भी सीधे EPF का पैसा निकाल सकेंगे लोग, जानें कब से मिलेगी सुविधा

नयी दिल्ली : सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ के सदस्य जल्द ही…

1 of 33