Raipur

CG Crime : दरिंदे टैक्सी ड्राइवर ने 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, अपहरण के बाद दिया वारदात को अंजाम

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। तेलीबांधा इलाके में एक कलयुगी टैक्सी ड्राइवर ने दो मासूम बच्चियों को अपनी बातों के जाल में फंसाया और फिर एक 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को चंद घंटों के भीतर ही सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

घूमने का लालच देकर किया अगवा

जानकारी के अनुसार, आरोपी नवीन सोनी, जो पेशे से टैक्सी ड्राइवर है, ने तेलीबांधा क्षेत्र में खेल रही दो मासूम सहेलियों (उम्र 8 और 11 साल) को अपनी कार में घुमाने का लालच दिया। बच्चियां आरोपी की बातों में आ गईं और कार में बैठ गईं। शातिर आरोपी ने कुछ दूर जाने के बाद 11 साल की बच्ची को रास्ते में ही उतार दिया और छोटी बच्ची को लेकर सुनसान इलाके की ओर फरार हो गया।

मासूम के साथ की हैवानियत

आरोपी नवीन सोनी ने 8 साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तत्काल हरकत में आई और टेक्निकल सर्विलांस व घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

रायपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नवीन सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO) और अपहरण की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़ित बच्ची को डॉक्टरी सहायता उपलब्ध कराई है और आगे की कानूनी कार्यवाही में जुटी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : गरमी, परीक्षा व कॉपी जांच को लेकर कई जिलों में स्कूल का समय बदला, देखिये अलग-अलग जिलों से जारी आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। कहीं गरमी…

CG News : फिल्मी स्टाइल में लूट बदमाशों ने चॉइस सेंटर संचालक से छीने 1.50 लाख, लेकिन भागते समय जो हुआ… उड़ गए सबके होश

रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो…

1 of 62