Raipur

CG Crime : दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर 10 लाख रूपये और लैपटाॅप की उठाईगिरी, घटना के बाद मचा हड़कंप

रायपुर : राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े एक कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर लाखों रूपये की उठाईगिरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अपोलो डायग्नोस्टिक के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर बदमाशों ने 10 लाख रूपयों से भरा बैग और लैपटाॅल लेकर फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस घटना पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक उठाईगिरी की ये वारदात गंज थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि उठाईगिरी का शिकार शख्स फ्लैक्स ट्रेडिंग के कारोबार से जुड़ा है, जो कि एक दिन पहले शाम के वक्त अपोलो डायग्नोस्टिक सेंटर गया हुआ था। उसने अपनी कार सेंटर के बाहर खड़ी की थी। कार में नगदी से भरा बैग और लैपटॉप रखा हुआ था। इसी दौरान पहले से रेकी कर रहे अज्ञात उठाईगिरों ने मौके का फायदा उठाया और कार का शीशा तोड़कर बैग समेत लैपटॉप पर हाथ साफ कर दिया। पूरी घटना कुछ ही मिनटों में अंजाम दी गई, जिससे किसी को भनक तक नहीं लगी।

जब युवक डाॅक्टर से मिलकर बाहर लौटा, तो उसने कार के पिछले दरवाजे का शीशा टूटा हुआ देखा। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और नकदी व लैपटॉप गायब थे। इसके बाद पीड़ित ने तत्काल गंज थाना पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सुनियोजित उठाईगिरी का प्रतीत होता है। संभावना जताई जा रही है कि आरोपी पहले से कार और पीड़ित की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे।

पुलिस आसपास के इलाकों में लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े हुए इस उठाईगिरी ने एक बार फिर शहर में बढ़ते अपराध और सार्वजनिक स्थानों पर वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। खासकर अस्पताल और डायग्नोस्टिक सेंटर जैसे संवेदनशील इलाकों में ऐसी वारदात होना गंभीर सवाल खड़े करता है। फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा भी किया जा रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : शहर मे प्राइवेट पूल पार्टी का आयोजन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्टर, अब पुलिस ने शुरू की जांच

रायपुर : राजधानी रायपुर में एक बार फिर इंटरनेट मीडिया पर प्राइवेट पूल पार्टी का…

CG News : सरकारी चावल डकारने वालों की शामत, 2 दुकानों पर बड़ी कार्रवाई, अब प्रशासन वसूलेगा एक – एक दाने की कीमत

रायपुर : रायपुर जिले में दो उचित मूल्य के दुकानों में अनियमितता पाये जाने पर…

PM Modi : विधानसभा भवन का उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी ‘मेरी जिंदगी को गढ़ने में छत्तीसगढ़ का अहम योगदान’

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा भवन का उद्घाटन…

CG Vidhansabha : सदन में अधूरे सड़क और लंबित मुआवजे की गूंज, कांग्रेस विधायक के सवालों से घिरे लोक निर्माण मंत्री

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज ग्रामीण क्षेत्रों में अधूरे सड़क निर्माण और…

1 of 92