Korba

CG Breaking : दफ्तर – दफ्तर भटकने के बाद भी नहीं मिला धान बेचने के लिए टोकन, एक और किसान ने की आत्महत्या की कोशिश

कोरबा : धान बिक्री के लिए टोकन नहीं मिलने से परेशान एक किसान ने कीटनाशक पी लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। यह मामला कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र के कोरबी गांव का बताया जा रहा है।

घटना के बाद किसान को परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार किसान पिछले डेढ़ महीने से धान बेचने के लिए टोकन पाने की कोशिश कर रहा था। इसके लिए उसने कई बार पटवारी और तहसील कार्यालय के चक्कर लगाए, लेकिन बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद टोकन जारी नहीं किया गया। लगातार उपेक्षा और मानसिक तनाव के चलते किसान ने यह कदम उठाया।

घटना की जानकारी मिलने पर कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत अस्पताल पहुंचीं और पीड़ित किसान से मुलाकात कर उसका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने किसान के परिजनों से भी बातचीत की। सांसद ने इस घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है, जिससे वे मानसिक दबाव में आकर ऐसे कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं।सांसद ज्योत्सना महंत ने प्रशासन से मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

What's your reaction?

Related Posts

Korba : फिल्मी अंदाज में चोरी की कोशिश, शरीर पर 49 किलो कॉपर वायर लपेटकर निकल रहे थे दो युवक गेट पर पकड़े गए

कोरबा : बालको प्लांट से कॉपर वायर चोरी करने का अनोखा तरीका अपनाने वाले दो युवकों…

Korba : पुलिस की कार्रवाई पिकनिक की आड़ में जुआ खेलते पकड़े गए स्कूल प्रिंसिपल समेत 6 लोग, एल्डरमैन भी गिरफ्तार

कोरबा : बच्चों को शिक्षा और अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले स्कूल प्रिंसिपल का नाम…

1 of 37