Bilashpur

CG Breaking News : छत्तीसगढ़ की 8 ट्रेनें हुई रद्द, ये ट्रेनें भी होगी प्रभावित, सफर से पहले ये खबर जरूर पढ़ें

रायपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है | इसी संदर्भ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत हथबंद-तिल्दा नेवरा सेक्शन के बीच किमी 785/23-25 पर लेवल क्रॉसिंग संख्या 394 के स्थान पर रोड अंडर ब्रिज के निर्माण के लिए बॉक्स पुशिंग की सुविधा के लिए रिलीविंग गर्डरों को डी-लॉन्चिग कार्य के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा । इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । जिसका विवरण इस प्रकार हैः-

रद्द होने वाली गाडियां :-
1) दिनांक 11 जनवरी, 2026 को गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
2) दिनांक 11 जनवरी, 2026 को गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
3) दिनांक 11 जनवरी, 2026 को गाडी संख्या 68733 गेवरा रोड -बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
4) दिनांक 11 जनवरी, 2026 को गाडी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
5) दिनांक 11 जनवरी, 2026 को गाडी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।
6) दिनांक 11 जनवरी, 2026 को को गाडी संख्या 58205 रायपुर- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर रद्द रहेगी ।
7) दिनांक 12 जनवरी, 2026 को गाडी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।
8) दिनांक 12 जनवरी, 2026 को गाडी संख्या 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी:-
1) दिनांक 11 जनवरी, 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर को बिलासपुर में ही समाप्त होगी यह गाड़ी बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी ।
2) दिनांक 11 जनवरी, 2026 को 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर गोंदिया के स्थान यह गाड़ी बिलासपुर से ही झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी । इसलिए यह गाड़ी गोंदिया एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी ।

रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए ऐसे विकास कार्यों के लिए सहयोग की आशा करती है ।

What's your reaction?

Related Posts

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…

CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण…

CG Breaking : पेट्रोल-डीजल बिक्री को लेकर नया नियम, जारी हुआ नया नियम, पढ़िये आदेश अब इन्हें नहीं मिलेगा…

बिलासपुर : पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया…

Cg Crime : पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत, साथी भी हमले का शिकार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : जिले के कोटा क्षेत्र के ग्राम करगी खुर्द में पुरानी रंजिश को लेकर…

1 of 26