Raipur

CG Road Accident : शराब के नशे में धुत स्कूल वाहन चालक ने ट्रक को मारी टक्कर, कई बच्चे घायल

रायपुर : राजधानी रायपुर के आरंग क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ग्राम उमरिया स्थित वेंकटेश्वर सिग्नेचर स्कूल की एक तेज रफ्तार वाहन ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वाहन में सवार कई स्कूली बच्चों के घायल होने की खबर है।

सीधे ट्रक से जा टकराई स्कूल वाहन

मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल वाहन का चालक और उसका साथी दोनों शराब के नशे में धुत थे। नशे की हालत में ड्राइवर वाहन को काफी तेज गति से चला रहा था, जिसके कारण वाहन पर से नियंत्रण खो गया और वाहन सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा टकराई।

प्रबंधन की लापरवाही

हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन की भी लापरवाही देखने को मिली। घायल बच्चों को तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय, प्रबंधन उन्हें स्कूल परिसर ले गया। इस संवेदनहीनता की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने प्रबंधन पर बच्चों की जान जोखिम में डालने का आरोप लगाया।

ड्राइवर और स्कूल प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई की मांग

परिजनों में इस बात को लेकर काफी आक्रोश है कि बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाले स्कूल ने एक शराबी ड्राइवर को स्कूल वाहन कैसे सौंप दी। ग्रामीण और परिजन अब दोषी ड्राइवर और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। वही इस पूरे मामले में स्कूल प्रबंधन कुछ भी कहने से बच रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG Crime : दरिंदे टैक्सी ड्राइवर ने 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, अपहरण के बाद दिया वारदात को अंजाम

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता को…

CG News : सनी लियोनी नाइट डीजे पार्टी के दूसरे पोस्टर पर बवाल, लड़कियों की फ्री एंट्री को लेकर उठ रहे सवाल

रायपुर : सनी लियोनी के नाम से प्रचारित नाइट डीजे पार्टी एक बार फिर विवादों में…

CG Breaking : शिक्षा विभाग ने बदला फैसला, छत्तीसगढ़ में निजी स्कूल खुद कराएंगे पहली से 11वीं तक की परीक्षाएं

रायपुर : छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों के लिए बड़ी राहत की खबर है। स्कूल शिक्षा…

1 of 47