Balrampur

CG Viral Video : मटर तोड़ने के आरोप में छोटे बच्चों को हाथ – पैर बांधकर बेरहमी से पीटा, देखें पूरा VIDEO

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। खेत से मटर तोड़ने के आरोप में गांव के छोटे बच्चों को हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीटा गया। इस दौरान सजा देने का वीडियो भी बनाया गया, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा। पूरा मामला राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लडुवा का है। पीड़ित बच्चे के पिता ने इस मामले की शिकायत राजपुर थाने में दर्ज कराई है।

शिकायत में बताया गया है कि बच्चों की उम्र कम होने के बावजूद उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया, जिससे वे भयभीत और मानसिक रूप से आहत हैं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि बच्चों के साथ हिंसा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

घटना सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। वहीं पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जांच पूरी होने के बाद कानून के अनुसार दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : छत्तीसगढ़ में अजीब पंचायत फैसला दुष्कर्म पीड़िता के परिवार पर 12 साल का सामाजिक बहिष्कार

बलरामपुर : जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के बसंतपुर थाना क्षेत्र से हैरान करने वाला…

CG News : इस जिले में अफीम की एक और खेती का मामला आया सामने, इतने करोड़ की फसल को पुलिस ने किया जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती को लेकर प्रशासन…

CG News : महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए शिक्षक, पति ने लाइव देखी हरकत, दरवाजे पर ताला जड़कर बुलाई पुलिस

वाड्रफनगर : बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे…

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में नहीं थम रही अंतर्कलह, अब इन दो दिग्गज नेताओं ने दिया पद से इस्तीफा, लगाए ये गंभीर आरोप

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में पिछले कुछ समय से लगातार अंतर्कलह जारी है।…

1 of 8