मध्य प्रदेश

Viral Video : जेल की चारदीवारी के अंदर दागदार हुई खाकी महिला सिपाही अंदर ही करने लगी ऐसा काम, देखे वायरल हुआ वीडियो

छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला जेल से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला सिपाही का पैसे लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो सामने आते ही जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

कैदियों तक सामान पहुंचाने के लिए वसूली

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला छतरपुर जिला जेल का है। वायरल वीडियो में एक महिला सिपाही कैदियों तक सामान पहुंचाने के बदले पांच हजार रुपये की वसूली करती हुई दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि सिपाही द्वारा 5 से 10 हजार रुपये तक की अवैध वसूली की जाती थी। हालांकि यह वीडियो लगभग दो दिन पुराना बताया जा रहा है, लेकिन इसके सामने आने के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगा दिए हैं।

What's your reaction?

Related Posts

Breaking : आम आदमी को एक और बड़ा झटका बिजली के दामों में इतने रुपए की बढ़ोतरी, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला

जबलपुर : मध्यप्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। मध्य प्रदेश विद्युत…

1 of 25