Balod

CG – वन विभाग की टीम पर हमला : डिप्टी रेंजर सहित कई वन्यकर्मी घायल, इंस्पेक्शन के लिए गयी थी अफसरों की टीम

बालोद : डौंडी वन परिक्षेत्र के पेंवारी कक्ष क्रमांक 156 में उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई जब पर्रकुलेशन टैंक का निरीक्षण करने पहुंचे वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

यह घटना सुबह करीब 7:30 बजे की है। वन विभाग की टीम में एक डिप्टी रेंजर सहित तीन अन्य कर्मचारी शामिल थे, जो विभाग द्वारा बनाए गए जल संरक्षण टैंक का निरीक्षण करने पहुंचे थे। करीब 50 से 60 ग्रामीणों ने अचानक हमला कर दिया, जिसमें सभी चार वनकर्मी घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। घटना के बाद वन विभाग की टीम डौंडी थाना पहुंची और हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं दूसरी ओर, ग्रामीणों ने भी थाना पहुंचकर विभाग पर गंभीर आरोप लगाए।

ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षो से उक्त जमीन पर कृषि कार्य कर रहे हैं, बावजूद इसके वन विभाग ने वहां जबरन वृक्षारोपण शुरू कर दिया। इसके अलावा, वनकर्मियों पर ग्रामीण महिलाओं ने छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया है, जिसे लेकर थाना में अलग से शिकायत दी गई है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच में जुट गई है और घटनास्थल का निरीक्षण भी किया जा रहा है। फिलहाल डौंडी क्षेत्र में स्थिति संवेदनशील बनी हुई है और प्रशासनिक स्तर पर शांति बनाए रखने की कोशिशें जारी हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : मासूम के दफन स्थल पर तंत्र – सामग्री मिलने से हड़कंप, छेड़छाड़ की आशंका पर जांच तेज, ग्रामीणों में आक्रोश

बालोद : जिले के बालोद में एक मासूम बच्ची के दफन स्थल से जुड़ी संदिग्ध परिस्थिति…

CG : अब ‘चुगली’ करने वालों पर लगेगा 5 हजार रूपये का जुर्माना, छत्तीसगढ़ के इस गांव के नियम जान आप भी रह जायेंगे दंग

बालोद : गलती पर जुर्माने की कार्रवाई तो आपने देखी-सुनी और पढ़ी होगी। लेकिन क्या…

CG News : फर्जी अंगूठे से खड़ा किया 142 सिम का नेटवर्क, डिजिटल पहचान का बड़ा दुरुपयोग, आरोपी पर कसा शिकंजा

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में डिजिटल पहचान से छेड़छाड़ का एक चौंकाने वाला…

CG News : ईंट भट्ठे में हुआ दर्दनाक हादसा पानी टंकी में दबने से दो महिला मजदूरों की मौत, एक मासूम गंभीर घायल

बालोद : डौंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत चिखली में संचालित एक ईंट…

1 of 4