Bemetra

CG News : नवविवाहित पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी, इलाके में फैली सनसनी

बेमेतरा : जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां नवविवाहित पति ने पहले अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, देवरबीजा चौकी क्षेत्र के ग्राम सलधा (मंजगांव) में रहने वाले सलिक साहू ने अपने ही घर में पत्नी सावित्री साहू की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत पहुंचा, जहां एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि, दोनों की शादी महज दो साल पहले ही हुई थी।

गांव में शोक की लहर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों की गहन जांच में जुट गई है। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : कलेक्टोरेट में ठेकेदार का हाई वोल्टेज ड्रामा, खुद पर पेट्रोल छिड़ककर की आत्महत्या की कोशिश

बेमेतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा कलेक्टोरेट में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया,…

CG Road Accident : स्कूल जा रहे बच्चों से भरी ई – रिक्शा को मालवाहक गाड़ी ने मारी टक्कर, 5 स्कूली बच्चे गंभीर घायल

बेमेतरा : जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया,…

CG Breaking – TI Suspend : बेमेतरा पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन: कोतवाली प्रभारी को किया गया निलंबित, SSP ने जारी किया आदेश

बेमेतरा : बेमेतरा से बड़ी खबर सामने आई है। बेमेतरा कोतवाली थाना प्रभारी (TI)…

CG : कलेक्टर को हटाने की मांग पर अड़े BJP नेता, सांसद बघेल ने CM और प्रदेश अध्यक्ष से की शिकायत, हाईकमान को सताने लगा डर

रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्य गठन का 25वां वर्षगांठ रजत महोत्सव धूमधाम से संपन्न…

1 of 2