शिमला : सोशल मीडिया पर कई प्रकार के वीडियो वायरल होते रहता है। कई बार कुछ ऐसा वीडियो सामने आता है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो किसी और का नहीं एक डॉक्टर और मरीज के बीच का है। जहां अस्पताल के एक डॉक्टर ने मरीज के साथ मारपीट कर रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मिली जानकारी के अनुसार, ये वीडियो हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल आईजीएमसी शिमला का है। दरअसल, यहां उपचार के लिए एक मरीज आया हुआ था। इसी दौरान उसकी डॉक्टर के साथ बहस हो गई। जिसके बाद दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बेड पर लेटे हुए मरीज ने डॉक्टर पर लातें बरसाईं, वहीं डॉक्टर ने भी मरीज पर घूंसे बरसाना शुरू कर दिए। डॉक्टर ने बेड पर ही मरीज की बुरी तरह से पिटाई कर दी।
पूरे प्रकरण का वीडियो वायरल
इस पूरे प्रकरण का किसी ने वीडियो बना लिया है। इस दौरान आसपास मौजूद लोग बीच बचाव करने का प्रयास करते दिखे, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें भी फटकार लगा दी। अब यह पूरा वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। 16 सेकंड का वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारी हरकत में आ गए हैं। आइजीएमसी अस्पताल प्रबंधन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में कौन कितना दोषी है, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।
आखिर क्यों हुआ विवाद
मरीज के साथ आए परिवार के सदस्यों ने बताया कि वे एंडीस्कोपी करवाने के लिए आए थे। बेड पर लेटने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि डॉक्टर ने मरीज के साथ बदतमीजी की। इस पर मरीज ने कहा कि क्या वह घर पर भी ऐसे ही बात करते हैं तो डॉक्टर ने उस पर हमला कर दिया।






















