Uttar Pradesh

महिला ने खुद को किया आग के हवाले, धुएं में दम घुटने से 2 बेटियों की मौत, जानिए क्यों उठाया खौफनाक कदम

शामली : जिले के कैराना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के बीच उठाए गए एक खौफनाक कदम ने दो मासूम बच्चियों की जान ले ली। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक आलदरमियान मोहल्ले में रहने वाली अनीता ने घरेलू तनाव से परेशान होकर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली।

उस समय घर में उसकी दो छोटी बेटियां भी मौजूद थीं, जबकि पति और सास घर से बाहर थे। आग लगने के बाद कमरे में तेजी से धुआं भर गया, जिससे दोनों बच्चियां अंदर ही फंस गईं। आसपास के लोगों ने धुआं उठता देखा तो मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला और बच्चियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने 6 वर्षीय वंदना और डेढ़ साल की जसप्रीत को मृत घोषित कर दिया।

वहीं गंभीर रूप से झुलसी महिला का इलाज जारी है। घटना के बाद परिवार और मोहल्ले में शोक का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घरेलू विवाद के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

श्री कृष्ण की नगरी में ईद के दिन मचा बवाल, गौ – तस्करों ने की गौ – सेवक का किया ये हाल, फिर जो हुआ…

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा से ईद के दिन एक सनसनीखेज और तनावपूर्ण घटना सामने…

पति काम के लिए पत्नी को किया मना गुस्से में लाल हुई महिला, सीधे 112 डायल कर बुला ली पुलिस, जानिए फिर क्या हुआ

बस्ती : महिलाओं को सम्मान दिलाने और उनके खिलाफ ससुराल में होने वाले अत्याचार को…

Breaking News : मासूम से दरिंदगी करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर, 7 साल के बच्चे की रेप के बाद की थी हत्या

हरदोई : उत्तर प्रदेश के हरदोई में इंसानियत को शर्मसार करने वाले मामले का बुधवार…

1 of 22