बिहार

पत्नी और प्रेमिका आमने – सामने : थाने में पति को लेकर चला हाई वोल्टेज ड्रामा, 80 दिन बाद लौटा फरार शख्स

पटना : शनिवार रात थाने के अंदर उस वक्त हंगामा मच गया जब एक शादीशुदा शख्स अपनी प्रेमिका संग घर लौटा। पत्नी ने दोनों को साथ देखा तो गुस्से में थाने पहुंच गई, जहां तीन घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। बिहार के जमुई में शनिवार रात पुलिस थाने में पति-पत्नी और प्रेमिका के बीच जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। मोबाइल रिचार्ज का बिज़नेस करने वाला राहुल नाम का व्यक्ति 80 दिनों से अपनी प्रेमिका गीता के साथ फरार था।

शनिवार रात जब वह गीता को लेकर घर लौटा, तो पत्नी रेणु कुमारी का गुस्सा फूट पड़ा। दोनों को साथ देखकर रेणु ने सीधे थाने का रुख किया और वहां करीब तीन घंटे तक जमकर हंगामा हुआ।

शादीशुदा राहुल का अफेयर और फरारी की कहानी

जानकारी के अनुसार, राहुल की शादी 21 जून 2021 को बांका जिले की रेणु कुमारी से हुई थी। दोनों की एक तीन साल की बेटी भी है। लेकिन शादी के कुछ ही समय बाद राहुल की जिंदगी में देवघर की गीता की एंट्री हुई। दोनों की मुलाकात जमुई रेलवे स्टेशन पर हुई थी, जब गीता ने बताया कि उसका पति उसे शराब के नशे में मारता-पीटता है। राहुल ने पहले गीता की मदद की और फिर धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। पत्नी को भनक तक नहीं लगी और दोनों का रिश्ता तीन साल तक चलता रहा।

दार्जिलिंग से जम्मू-कश्मीर तक घूमता रहा कपल

करीब तीन महीने पहले राहुल और गीता घर से फरार हो गए। बताया जाता है कि दोनों ने भागकर शादी कर ली थी और 80 दिनों तक दार्जिलिंग से लेकर जम्मू-कश्मीर तक घूमते रहे। शनिवार रात जब दोनों जमुई लौटे, तो पत्नी रेणु ने उन्हें साथ देखकर आपा खो दिया और थाने में जा धमकी।

पत्नी का आरोप – “गीता ने मेरे पति को अपने वश में कर लिया”

थाने में रेणु ने पुलिस के सामने आरोप लगाया कि गीता ने उसके पति को जादू-टोने या बहकावे में ले लिया है और उससे 20 लाख रुपये की मांग भी की थी। वहीं गीता का कहना है कि उसे नहीं पता था कि राहुल शादीशुदा है। जैसे ही उसे यह बात मालूम हुई, उसने रिश्ता खत्म करने और घर लौटने की बात कही थी।

जांच में जुटी पुलिस

बरहट थाना प्रभारी कुमार संजीव ने बताया कि मामला पति-पत्नी और प्रेमिका से जुड़ा हुआ है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए हैं और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

School Scholarship Doubled : स्कूली छात्राओं के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाई छात्रवृत्ति की राशि, अब मिलेंगे इतने हजार रुपए

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद…

जीजा ने पार की सारी हदें, अपनी ही नाबालिग साली के साथ किया ऐसा काम, मामला जानकर पूरे परिवार के उड़े होश

चंपारण : हिंदू धर्म में पारिवारिक रिश्तों को खास महत्व दिया जाता है। इन्हीं…

Bihar Election Result : ने निर्वाचन आयोग के परिणाम को मानने से किया इंकार, सभी जीते हुए विधायक भी देंगे इस्तीफा: सूत्र

पटना : भारतीय चुनाव आयोग के आधिकारिक पार्टी-वार रुझानों के मुताबिक, बीजेपी सबसे…

1 of 5