मौसम

Weather Update : आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान के बीच होगी भारी बारिश मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

नई दल्ली : मार्च का लगभग आधा महीना ​निकल गया है और मार्च के शुरुआत में ही देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। दोपहर होते ही तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे ​लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। तो वहीं कई हिस्सों में अभी भी बर्फबारी और बारिश का दौर थमा नहीं है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने 14 से 16 मार्च तक हिमालयी रेंज के जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल व उत्तराखंड और उत्तर भारत के राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार तथा पूर्वोत्तर के राज्यों के अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। साथ ही अलग अलग क्षेत्रों के लिए बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है।

दरअसल, उत्तर-पश्चिम भारत में 14 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोम सक्रिय हो रहा है। जिसकी वजह से इन राज्यों के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जिसकी वजह से मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है।

झारखंड में 15 मार्च के बाद बदलेगा मौसम

बात करें झारखंड की तो इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से राज्य के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं, तो वहीं कही कही हल्की बारिश देखने को ​भी मिल रही है। मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र के अनुसार, गुरुवार को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिलेगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG Weather Update : प्रदेश के इन जिलों में चलेगी शीतलहर, तापमान में आएगी भारी गिरावट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। राजधानी…

CG Weather Update Today : प्रदेश में दिखेगा चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ का असर तेज हवाओं के साथ हो सकती है बारिश, अलर्ट जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी रायपुर समेत कई…

CG Weather Update : प्रदेश में फिर बढ़ेगी ठंड, या करना होगा गर्मी का सामना, जानें क्या है मौसम विभाग का ताजा अपडेट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के कई जिलों…

Weather Update Today : कड़ाके के ठंड के बीच होगी ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने 22 नवंबर तक के लिए जताई संभावना

नई दिल्ली : भारत के लगभग सभी देश में बारिश की विदाई हो चुकी है। जिसके बाद गुलाबी…

1 of 3