सोशल मीडिया

Viral Video : शिक्षिका ने छात्र को लगाई फटकार तो परिजन पहुंचे स्कूल, गुस्साई मां ने शिक्षिका को डंडे से पीटा, देखे वायरल वीडियो

दतिया : मध्यप्रदेश के दतिया जिले के आनंदपुर स्थित एक शासकीय स्कूल में शिक्षिका और छात्र के परिजनों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, शिक्षिका द्वारा कक्षा में एक छात्र को फटकार लगाए जाने से नाराज छात्र अपने माता-पिता को लेकर स्कूल पहुंच गया, जिसके बाद स्कूल परिसर में तनाव की स्थिति बन गई।

छात्र के मां ने शिक्षिका से की मारपीट

आरोप है कि छात्र की मां ने शिक्षिका से कहासुनी के बाद मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान स्कूल में मौजूद लोगों के सामने शिक्षिका के साथ हाथापाई की गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय अन्य शिक्षक और कर्मचारी भी मौके पर मौजूद थे।

मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

शिक्षिका के साथ हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में शिक्षिका और छात्र की मां के बीच विवाद और मारपीट की स्थिति साफ तौर पर देखी जा सकती है, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।

शासकीय स्कूल आनंदपुर का मामला

घटना के बाद पीड़ित शिक्षिका ने दतिया के सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

Viral Video : मंदिर में कपल की अश्लील हरकत, कुर्सी पर सेक्स करते हुए आए नजर, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

गुना : गुना से ताज़ा खबर है कि बीसभुजा माता मंदिर में एक कपल द्वारा की गई अश्लील…

1 of 17