सोशल मीडिया

Viral Video : सरकारी अस्पताल के डॉक्टर का मंगेतर का प्राइवेट वीडियो वायरल, ड्यूटी रूम में दोनों कर रहे थे ये काम, किसी ने कर दिया लीक

शामली : जिला अस्पताल के डॉक्टर और उनकी मंगेतर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो जिला अस्पताल के ड्यूटी रूम की बताई जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद सरकारी महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मामला सामने आने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, अस्पताल अधीक्षक ने डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी कर आवास खाली करने का निर्देश दिया है। मिली जानकारी के अनुसार ये मामला कांधला सरकारी अस्पताल का है, जहां डॉक्टर और उनकी मंगेतर ड्यूटी रूम में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो उनकी सगाई की खुशी में बनाया गया था। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, कांधला अस्पताल के अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने डॉक्टर अफ़कार सिद्दीकी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सरकारी आवास खाली करने का आदेश भी दिया है। अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर इस मामले पर कैमरे के सामने कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

What's your reaction?

Related Posts

Palash Smriti Wedding : क्या पलाश ने स्मृति मंधाना को दिया धोखा? जानिए क्या है पूरी सच्चाई वायरल हुआ स्क्रीनशॉट

नई दिल्ली : महिला टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर…

1 of 17