Uttar Pradesh

Viral News : खुल गया ‘केंचुली कांड’ का सच नागिन बनकर गायब हुई लड़की आई सामने,अब VIDEO में सामने आई सच्चाई

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक युवती के अचानक गायब होने के बाद ऐसा घटनाक्रम सामने आया जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। 10 तारीख को युवती के लापता होने के बाद जब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो उसके बिस्तर और कपड़ों के बीच सांप की केचुली, चूड़ी और सिंदूर रखा मिला। यह दृश्य देखकर परिवार के लोग दहशत में आ गए और देखते ही देखते गांव में अंधविश्वास से जुड़ी अफवाहों का दौर शुरू हो गया। कुछ लोगों ने तो यहां तक कहना शुरू कर दिया कि युवती ‘नागिन’ बन गई है। सोशल मीडिया पर भी यह खबर तेजी से फैलने लगी और मामला चर्चा का विषय बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर युवती के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया ताकि उसकी लोकेशन का पता चल सके। शुरुआती जांच में पुलिस भी इस अजीब घटनाक्रम को लेकर सतर्क रही, क्योंकि कमरे में मिले सामान ने पूरे मामले को रहस्यमय बना दिया था। इसी बीच मामले में नया मोड़ तब आया जब युवती ने खुद सोशल मीडिया पर दो वीडियो जारी किए। वीडियो में वह अपने हाथ में शादी की तस्वीर दिखाते हुए कहती नजर आई कि उसने अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ विवाह किया है। उसने साफ कहा कि उसका किसी ने अपहरण नहीं किया और न ही उसके साथ कोई अनहोनी हुई है।

युवती ने परिवार से अपील की कि उन्हें परेशान न किया जाए और उनके वैवाहिक जीवन में दखल न दिया जाए। सबसे ज्यादा चर्चा उस ‘फिल्मी प्लानिंग’ की हो रही है जिसके तहत युवती ने घर छोड़ने से पहले सांप की केचुली, चूड़ी और सिंदूर इस तरह रखा कि लोग भ्रमित हो जाएं। इस अंधविश्वास ने कुछ समय के लिए पूरे गांव को उलझन में डाल दिया था। हालांकि वीडियो सामने आने के बाद स्थिति साफ हो गई है कि मामला प्रेम विवाह का है। फिलहाल पुलिस वीडियो की सत्यता और कानूनी पहलुओं की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

What's your reaction?

Related Posts

Love Story : अपने ही भतीजे के प्यार में पागल हुई चाची, बनाना चाहती थी पति, नहीं हुआ कंट्रोल तो उठाया ये कदम

गोरखपुर : समाज में रिश्तों की खास मिठास और अहमियत है। इन्हीं रिश्तों में से होता…

1 of 16