Korba

Video Viral : जेल ब्रेक के बाद बाल संप्रेषण गृह का वीडियो वायरल, नाबालिग ने गैंगस्टर गाने पर बनाई रील

कोरबा : जिले में शनिवार को जिला जेल से चार विचाराधीन कैदियों के फरार होने की सनसनीखेज घटना के बाद अब बाल संप्रेषण गृह का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक नाबालिग आरोपी टीवी पर गैंगस्टर गाने सुनते हुए नजर आ रहा है, जिसने इसे रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड भी किया। इस घटना ने बाल संप्रेषण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, कोरबा के बाल संप्रेषण गृह में एक नाबालिग, जो आदतन अपराधी बताया जा रहा है ने टीवी पर गैंगस्टर गाने सुनते हुए एक वीडियो बनाया। इस वीडियो को उसने एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नाबालिग को आराम से कुर्सी पर बैठकर गाना सुनते और रील बनाते देखा जा सकता है।

यह सवाल उठता है कि एक संप्रेषण गृह जैसे संवेदनशील स्थान पर नाबालिग के पास मोबाइल फोन कैसे पहुंचा और वहां टीवी पर गैंगस्टर गाने चलाने की अनुमति कैसे दी गई। इस घटना ने बाल संप्रेषण गृह की सुरक्षा और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

What's your reaction?

Related Posts

कोरबा SP ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, महिला से छेड़छाड़ की शिकायत पर लिया एक्शन, थाने में दर्द हुई FIR

कोरबा : कोरबा SP ने कटघोरा थाने में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया…

Korba Breaking : भीषण सड़क हादसा बारात पहुंचने से पहले ही बिछ गईं लाशें, कार पलटने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा-चांपा भारतमाला मुख्य मार्ग पर बीती रात एक रूह कंपा…

Korba : विधायक मद की सड़क में ही कर दिया लाखों का घोटाला, सड़क बनाये बगैर ही 90 फीसदी पेमेंट का कर दिया भुगतान

कोरबा : कोरबा जिले में विधायक मद से बनने वाले सड़क में लाखों रूपये के घोटाले का…

1 of 17