Raipur

CG Crime : अज्ञात लोगों ने युवा कांग्रेस नेता की कार को किया आग के हवाले, देर रात दिया वारदात को अंजाम, इलाके में सनसनी

रायपुर : राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां युवक कांग्रेस नेता विनोद कश्यप (भक्कू) के घर के बहार खड़ी दो कार में आग लग गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने देर रात दोनों कारों को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां युवक कांग्रेस नेता विनोद कश्यप (भक्कू) के घर के बाहर दोनों कारों में आग लग गई।

बताया जा रहा है कि आग इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह जल गईं। घटना के बाद इसकी शिकायत थाने में दी गई है और घटना को गंभीर बताते हुए पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाशी की जा रही है। हालांकि इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि अज्ञात लोगों ने किस वजह से घटना को अंजाम दिया है।

आज दोपहर करेंगे प्रदर्शन

इधर, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज दोपहर 12 बजे महादेव घाट रोड स्थित डीडी नगर थाना पहुंचकर प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। इसे लेकर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जा सकता है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG IAS Pramoshan Breaking : नए साल के पहले आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन, मिला प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार, देखें आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लंबे इंतज़ार के बाद आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। इस…

CG News : होली पर 4 दिन की छुट्टी, बंद रहेंगे सभी स्कूल – कॉलेज सहित सरकारी संस्थाएं, जानिए कब से कब तक रहेगा अवकाश

रायपुर : भारत को जहां एक ओर कृषि प्रधान देश के तौर पर जाना जाता है तो दूसरी ओर …

छत्तीसगढ़ में होली पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें, सरकार ने बदला अपना फैसला, घोषित किया ड्राई डे

रायपुरः छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब दुकानों को लेकर अब सरकार ने यू-टर्न लिया…

CG Viral Video : नाइजीरियन युवक – युवती की अश्लील हरकत, पार्किंग में हो गए शुरू …. वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी क्षेत्र नया रायपुर से एक विवादित मामला सामने आया…

1 of 52