रायपुर : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था की चुनौतियों से निबटने, मतदाताओं की सुविधा और सुरक्षा व किसी भी तरह के हिंसात्मक गतिविधियों से निबटने के लिए केंद्रीय चुनाव आयोग ने राज्य में बड़े पैमाने पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की थी। पूरे चुनाव के दौरान आयोग के इस फैसले पर सियासी बयानबाजी होती रही। केंद्र सरकार पर एजेंसियों के दुरूपयोग के आरोप लगे। चुनाव आयोग जो पहले से ही एसआईआर को लेकर विपक्षी दलों के निशाने पर थी, उनपर दीगर राज्यों के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट्स को ऑब्जर्वर के तौर पर बंगाल भेजे जाने पर कांग्रेस और टीएमसी के नेताओं ने गंभीर सवाल उठायें।
फ़ोर्स की तैनाती को बताया गुंडागर्दी
इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के प्रहल डिप्टी सीएम रहें, दिग्गज कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इतने बड़े पैमाने अपर फ़ोर्स की तैनाती और विशेष अफसरों को बंगाल भेजें जाने को सीधे तौर पर ‘गुंडागर्दी’ करार दिया है। उन्होंने इस विषय पर न्यूज एजेंसी से बातचीत की है। बंगाल में केंद्रीय चुनाव आयोग के सुरक्षा संबंधी उठाये गए कदम पर चर्चा करते हुए पूर्व मंत्री सिंहदेव ने कहा, “वहां तनावपूर्ण स्थिति है। किसी भी चुनाव में 3 लाख अर्धसैनिक बलों की तैनाती पहले कभी नहीं देखी गई। मुठभेड़ विशेषज्ञों जैसे चयनित अधिकारियों को भेजा गया है। ह सरासर गुंडागर्दी है।”
‘क्या पीएम, एचएम को नोटिस मिला?’ : टीएस सिंहदेव
सिंहदेव ने आगे कहा, “आपका काम कार्रवाई करना है, गुंडागर्दी में लिप्त होना नहीं… अगर ऐसे हालात में चुनाव हो रहे हैं, तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वे कितने निष्पक्ष हैं। मल्लिकार्जुन खर्गे को उनके किसी बयान के लिए नोटिस मिला है, क्या अमित शाह या प्रधानमंत्री मोदी को कभी कोई नोटिस मिला है? मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल हटाया जाना चाहिए; देश के लोकतंत्र की खातिर इस व्यक्ति का आचरण पूरी तरह गलत है।”
15 बूथों पर जारी है फिर से मतदान
पश्चिम बंगाल में सियासी पारा हाई है। दो चरणों की वोटिंग के बाद पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं, तो इस बीच आज पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर दोबारा मतदान कराया जा रहा है। चुनाव आयोग ने साउथ परगना जिले की मगराहाट वेस्ट और डायमंड हार्बर, इन दोनों सीटों के 15 मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान कराने का आदेश दिया है। जहां मगराहाट वेस्ट के 11 और डायमंड हार्बर के 4 पोलिंग बूथों पर आज फिर वोट डाले जा रहे हैं। दरअसल, चुनाव आयोग को 77 पोलिंग सेंटर्स पर री-पोल कराने की रिक्वेस्ट मिली थी।
आरोप था कि कुछ बूथों पर EVM से छेड़छाड़ की गई है और कुछ जगह EVM में गड़बड़ी की शिकायत थी, जिसे लेकर इलेक्शन ऑब्जर्वर्स की रिपोर्ट आने के बाद चुनाव आयोग ने साउथ परगना जिले की 2 सीटों पर फिर से मतदान कराने का आदेश दिया। इन 15 बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग जारी रहेगी।
इन बूथों पर हो रही है री-पोलिंग
डायमंड हार्बर में 4 पोलिंग बूथों पर री-पोलिंग हो रही है। इसमें बूथ नंबर- 117, बूथ नंबर- 179, बूथ नंबर- 194 और बूथ नंबर- 243 शामिल हैं। वहीं, मगराहाट वेस्ट में 11 पोलिंग बूथों पर पुनर्मतदान हो रहा है। इनमें बूथ नंबर- 46, बूथ नंबर- 126, बूथ नंबर- 127, बूथ नंबर- 128, बूथ नंबर- 142, बूथ नंबर- 214, बूथ नंबर- 215, बूथ नंबर- 216, बूथ नंबर- 230, बूथ नंबर- 231 और बूथ नंबर- 232 हैं।





















