नई दिल्ली

दिल्ली में लाल किले के पास ऐसे हुआ कार में ब्लास्ट, CCTV फुटेज आया सामने, देखें धमाके का भयावह मंजर, आतंकी भी कैमरे में कैद?

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम लाल किले के पास हुए भीषण आतंकी धमाके का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें घटना का भयावह मंजर साफ दिखाई दे रहा है। इस धमाके में 10 लोगों की मौत हुई थी और 24 लोग घायल हुए थे।

सीसीटीवी में कैद हुआ दिल्ली ब्लास्ट

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि लाल किले और चांदनी चौक की ओर भीड़भाड़ और वाहनों की आवाजाही चल रही थी। तभी i-20 कार में जोरदार धमाका होता है। वीडियो में धमाके के समय लाल फोर्ड चौक और आसपास के क्षेत्र की स्थिति भी कैद हुई है। फुटेज में चार अलग-अलग विंडो में दृश्य दिखाई दे रहे हैं जिसमें ब्लास्ट के तुरंत बाद लोग भयभीत होकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।

ब्लास्ट करने वाला आतंकी भी कैमरे में कैद

जांच एजेंसियों के अनुसार फुटेज में ब्लास्ट करने वाली कार जैश के संदिग्ध आतंकी डॉ. उमर मोहम्मद द्वारा चलायी जा रही थी। धमाके के तुरंत बाद का मंजर कैमरे में कैद होने के कारण घटना के विश्लेषण और आतंकवादी की पहचान में मदद मिल रही है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस सीसीटीवी फुटेज की मदद से स्थानीय इलाके की सुरक्षा और संदिग्धों की ट्रैकिंग कर रही हैं।

What's your reaction?

Related Posts

School News : सभी सरकारी – निजी स्कूलों में मोबाइल बैन! नियम तोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई, खुद सीएम ने किया ऐलान

नई दिल्ली : अगर आपके बच्चे भी स्कूल में मोबाइल लेकर जाते हैं तो ये खबर आपके लिए…

12 फरवरी को भारत बंद : कल घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर; स्कूल, बैंक और दफ्तर भी रहेंगे बंद?

नई दिल्ली : अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर देश के किसान और व्यापार संघ लामबंद हो…

1 of 21