Janjgir - Champa

CG: महिला को खिलाया नशीला पदार्थ, फिर तीन दिनों तक बुझाता रहा हवस, वीडियो बनाकर करने लगा ये काम… ढोंगी निर्मल बाबा गिरफ्तार

जांजगीर चंपा :- जिले में खुद को बाबा बताकर महिला से दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है, जहां 11 अप्रैल 2026 को एक 42 वर्षीय महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

तीन दिन तक किया हैवानियत

पीड़िता ने बताया कि 26 मार्च को आरोपी ने शारीरिक पीड़ा दूर करने का झांसा देकर उसे नशीला पदार्थ दिया और उसके बाद तीन दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने महिला के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए।

वीडियो वायरल करने की देता था धमकी

आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने महिला से दो लाख रुपये की मांग की और पैसे नहीं देने पर लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा।

पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पामगढ़ पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। आरोपी खुद को कानून से ऊपर समझते हुए अक्सर कहता था कि पुलिस उसे कभी नहीं पकड़ पाएगी।

लेकिन पुलिस की तत्परता ने उसके इस घमंड को तोड़ दिया। 15 अप्रैल को पुलिस टीम रवाना हुई और महज चार दिनों के भीतर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के एक जंगल इलाके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जहां वह छिपकर रह रहा था।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : खराब रिजल्ट से परेशान छात्र ने लगायी बैराज में छलांग, रिजल्ट के बाद से ही चल रहा था परेशान, तलाश जारी

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक चिंताजनक घटना सामने आई है, जहां…

1 of 12