LIFE
छत्तीसगढ

CG Weather Update : प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, राजधानी रायपुर समेत इन इलाकों में होगी भारी बारिश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के लोगों को अब भीषण गर्मी से राहत मिलने का समय आ गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि, छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रीय हो चुका है। बीते कल यानी रविवार को राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में जमकर बारिश हुई। अचानक मौसम के बदलने और बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं, बारिश होने के बाद से ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को रायपुर के अनुमानित तापमान तो यह 35 से 39 डिग्री सेल्सियस रहा।

प्रदेश के इन जिलों में हो सकती है बारिश

प्रदेश में मानसून की एंट्री लगभग हो चुकी है और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर समेत अन्य जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। हालांकि प्रदेश में बारिश का आंकड़ा अभी भी कम ही है। छत्तीसगढ़ में अबतक 3.4 मिमी की बारिश दर्ज की गई है, इसमें बढ़ोत्तरी के आसार है।

लोगों को मिली गर्मी से राहत

प्रदेश में मौसम के करवट लेने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। तापमान में गिरावट होने के चलते लोगों की परेशानी थोड़ी कम हुई है। रविवार को अचानक हुई बारिश के बाद मौसम में ठंडक बनी हुई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट अब शुरू होगी कंपकंपाने वाली ठंड, तापमान में होगी तेजी से गिरावट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है और आने वाले दिनों में तापमान में और…

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लुढ़का पारा, पड़ रही कड़ाके की ठंड, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में ठंड ने दस्तक दे…

1 of 17