मध्य प्रदेश

इन लोगों ने वायरल किया था मनोहर धाकड़ का वीडियो! सामने आई ब्लैकमेलिंग की कहानी, 5 आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अश्लील हरकत करने वाले भाजपा नेता मनोहर धाकड़ का वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे। शिकायत के बाद भानपुरा थाना पुलिस ने एक्शन लेते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये सभी आरोपी 13 मई की रात ड्यूटी पर तैनात थे। पूछताछ के दौरान मनोहर धाकड़ ने ब्लैकमेलिंग करने का आरोप लगाया था। वीडियो न फैलाने के एवज में पैसों की डिमांड की थी।

क्या है मंदसौर हाईवे कांड?

पिछले महीने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कथित बीजेपी नेता मनोहर लाल धाकड़ एक महिला के साथ अश्लील हरकत करते नजर आए थे। इस वीडियो ने मध्यप्रदेश की सियासत में भूचाल ला दिया था। वीडियो के वायरल होने के बाद पूरे देश में इस घटना की चर्चा हुई और विपक्ष ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। हालांकि, बीजेपी ने मनोहर धाकड़ को पार्टी का प्राथमिक सदस्य होने से इनकार किया है।

What's your reaction?

Related Posts

किन्नर अघोरी काली ने जलती चिता का मांस निकालकर खाया, श्मशान का वीडियो देखकर रह जाएंगे सन्न, देखिए वीडियो

उज्जैन : सावन के पवित्र महीने में बाबा महाकाल के भक्तों की भीड़ देखते ही बन रही…

‘गरीबों का पैसा खा रहे नेता और अधिकारी’… बीजेपी विधायक के बयान से मचा घमासान, देखे वायरल हो रहा वीडियो

दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह से भाजपा विधायक पूर्व मंत्री जयंत मलैया अपनी ही भाजपा…

1 of 39