Uttar Pradesh

कलियुग की मीराबाई ; पिंकी शर्मा ने बांके बिहारी को बनाया अपना जीवन साथी, हिन्दू रीति रिवाज से लिए सात फेरे

बदायूं : उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक युवती चर्चा का विषय बन गई है, युवती ने हिन्दू रीति रिवाज के साथ भगवन श्री कृष्ण के साथ रचाई है। पिंकी ने भगवान कृष्ण की प्रतिमा को गोद में लेकर सात फेरे भी लिए। इस अनोखी शादी की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। ये मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ब्यौर कासिमाबाद गांव का है, जहां शनिवार 6 दिसंबर 28 साल की पिंकी शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के साथ विवाह कर लिया। श्रीकृष्ण की मूर्ति को दूल्हे की तरह संवारा गया। बारात जब पिंकी शर्मा के घर पहुंची तो द्वार पूजा हुई।

श्रीकृष्ण की मूर्ति गोद में लेकर पिंकी स्टेज पर चढ़ीं और जयमाला डाला। पिंकी पोस्ट ग्रेजुएट हैं और श्रीकृष्ण की बचपन से ही भक्त हैं। शुरुआत में जब बेटी ने कान्हा से विवाह की बात की तो मां ने इस पर आपत्ति जताई लेकिन बाद में बेटी की खुशी के लिए वो भी मान गई।

प्रसाद में मिली थी अंगूठी

पिंकी के पिता सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि करीब चार महीने पहले बांके बिहारी मंदिर में पिंकी ने ऐसा अनुभव किया, जिसने उनका जीवन बदल दिया। प्रसाद लेते समय उनके आंचल में शुद्ध सोने की एक अंगूठी भी आई। पिंकी ने इसे कान्हा का आशीर्वाद माना और उसी दिन तय कर लिया कि वह किसी मानव से नहीं, केवल कान्हा से ही विवाह करेंगी। पिंकी के विवाह समारोह में पूरा गाँव शामिल हुआ। बारात आई, दावत हुई और सभी रस्में निभाई गईं। पिंकी के चचेरे जीजा इंद्रेश कुमार ने कान्हा की ओर से दूल्हे पक्ष की भूमिका निभाई।

What's your reaction?

Related Posts

Social Media : सोशल मीडिया का प्यार पड़ा भारी, पति-बच्चे को छोड़ जेवरात लेकर प्रेमी संग फरार हुई महिला

अमेठी : उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से सोशल मीडिया प्रेम का एक चौंकाने वाला मामला…

1 of 15