Raipur

विधानसभा में गूंजा घुमंतू पशुओं का मुद्दा, मंत्री ने बताया, प्रदेश में 1.84 लाख से अधिक घुमंतु पशु, गौधाम में 620 पशु…

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज प्रदेश में घुमंतू पशुओं की बढ़ती संख्या और उनके संरक्षण की व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद ने सरकार से सवाल करते हुए राज्य में वर्तमान में मौजूद घुमंतू पशुओं की संख्या, उनके रखरखाव तथा संरक्षण की योजनाओं की विस्तृत जानकारी मांगी। इस पर पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने सदन में जवाब देते हुए बताया कि राज्य में वर्तमान समय में कुल 1 लाख 84 हजार 993 घुमंतू पशु चिन्हित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इन पशुओं के संरक्षण और देखभाल के लिए गंभीर है तथा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से इनके लिए व्यवस्था की जा रही है।

मंत्री ने बताया कि प्रदेश में पशुधन संरक्षण के उद्देश्य से गौधाम योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत वर्तमान में तीन गौधाम संचालित हैं, जहां कुल 620 पशुओं को संरक्षित किया गया है। इन गौधामों में पशुओं के लिए चारा, पानी, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त राज्य के अन्य स्थानों पर भी गौधाम निर्माण की प्रक्रिया जारी है, ताकि अधिक से अधिक घुमंतू पशुओं को सुरक्षित आश्रय मिल सके।

विधायक कुंवर सिंह निषाद ने गौधामों के रखरखाव और वित्तीय प्रबंधन को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने जानना चाहा कि इन गौधामों के संचालन के लिए सरकार की ओर से किस प्रकार की आर्थिक सहायता दी जाती है और क्या यह सहायता पर्याप्त है। जवाब में मंत्री रामविचार नेताम ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की ओर से गौधामों को अनुदान राशि प्रदान की जाती है। अलग-अलग वर्षों में प्रति पशु चारा और पानी की व्यवस्था के लिए निर्धारित राशि दी जाती है।

उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि पशुओं को किसी प्रकार की कमी न हो और उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए। सदन में हुई इस चर्चा के दौरान घुमंतू पशुओं से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं, किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान और शहरी क्षेत्रों में बढ़ती समस्याओं का भी उल्लेख हुआ। विपक्ष ने इस मुद्दे पर ठोस और दीर्घकालिक नीति बनाने की आवश्यकता पर बल दिया, जबकि सरकार ने भरोसा दिलाया कि चरणबद्ध तरीके से व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG IAS Pramoshan Breaking : नए साल के पहले आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन, मिला प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार, देखें आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लंबे इंतज़ार के बाद आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। इस…

CG News : होली पर 4 दिन की छुट्टी, बंद रहेंगे सभी स्कूल – कॉलेज सहित सरकारी संस्थाएं, जानिए कब से कब तक रहेगा अवकाश

रायपुर : भारत को जहां एक ओर कृषि प्रधान देश के तौर पर जाना जाता है तो दूसरी ओर …

छत्तीसगढ़ में होली पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें, सरकार ने बदला अपना फैसला, घोषित किया ड्राई डे

रायपुरः छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब दुकानों को लेकर अब सरकार ने यू-टर्न लिया…

1 of 52