नई दिल्ली

प्रधान आरक्षक की गर्लफ्रेंड ने खुद को मारी गोली, मौके पर ही हुई मौत .. लेकिन फोन पर किसने किया था वीडियो कॉल?..

ग्रेटर नोएडा : इलाके में एक पार्टी के दौरान उपजे विवाद के बाद एक प्रधान आरक्षक की गर्लफ्रेंड ने आत्मघाती कदम उठा लिया। उसने हेड कॉन्स्टेबल के सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में मृतका के बॉयफ्रेंड प्रधान आरक्षक को हिरासत में ले लिया है। मृतका का नाम प्रिय था और वह 25 साल की थी।

हेड कॉन्स्टेबल विवाहित, मृतका थी गर्लफ्रेंड

यह पूरी घटना बिसरख इलाके की राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में सामने आई है। सेल्फ शूट के बाद गंभीर तौर पर घायल हुई प्रिया को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि प्रिया हेड कांस्टेबल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। आरोपी हेड कांस्टेबल आशीष पवार दिल्ली के कालिंदी कुंज पुलिस स्टेशन में तैनात है और विवाहित है।

इलाज के दौरान प्रिया की मौत

घटना वाली रात, दंपति अपने घर पर पार्टी कर रहे थे, तभी पुलिसकर्मी की पत्नी का वीडियो कॉल आया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रिया कॉल देखकर परेशान हो गई, जिसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। प्रारंभिक जांच के अनुसार, प्रिया ने कहासुनी के दौरान हेड कांस्टेबल की रिवॉल्वर उठाकर खुद को गोली मार ली। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और तत्काल चिकित्सा सहायता की व्यवस्था की, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

पुलिस ने अलग-अलग एंगल से शुरू की जाँच

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मध्य नोएडा) आरके गौतम ने बताया कि गोलीबारी से कुछ ही क्षण पहले कहासुनी बढ़ गई थी। गौतम ने बताया, “लगभग 25 वर्षीय महिला का एक पार्टी के दौरान हेड कांस्टेबल से कहासुनी हुई। उसने पवार की लाइसेंसी निजी बंदूक से खुद को सिर में गोली मार ली।” उसकी मौत के बाद, ग्रेटर नोएडा पुलिस ने मामला दर्ज कर हेड कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया।

उसकी सर्विस गन जब्त कर ली गई है और घटनाक्रम का सटीक पता लगाने के लिए फोरेंसिक जांच के लिए भेज दी गई है। पुलिस पार्टी में मौजूद गवाहों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस हाउसिंग सोसाइटी के कॉल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है कि आखिर आत्महत्या की असल वजह क्या थी। सबसे बड़ा सवाल कि, निजी आयोजन के दौरान बंदूक कैसे मिली, इसकी भी जांच जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

School News : सभी सरकारी – निजी स्कूलों में मोबाइल बैन! नियम तोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई, खुद सीएम ने किया ऐलान

नई दिल्ली : अगर आपके बच्चे भी स्कूल में मोबाइल लेकर जाते हैं तो ये खबर आपके लिए…

1 of 21